Harda Girl Suicide: 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में पसरा मातम
Harda Girl Suicide: 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में पसरा मातम

LLB Student Committed Suicide। Image Credit: IBC24 File Image
हरदा। Harda Girl Suicide: मध्यप्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में एक 11 वीं कक्षा की स्कूल छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिराली पुलिस ने बताया कि, नगर की रहने वाली एक 11वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया की मृतिक के पिता स्कूल शिक्षक है जो शाम को छुट्टी होने के बाद घर आये जहा अपने छोटे बेटे को बुखार होने के कारण डॉक्टर के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले गए थे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
जब बेटे को हरदा ले जाने के लिए घर पहुंचे तो उनकी बेटी घर के फर्स्ट फ्लोर पर कमरे मे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसे परिजनों ने तत्काल फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य सिराली ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर सिराली पुलिस घर पहुंची और कमरे को सील कर दिया।
Harda Girl Suicide: वहीं रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसलिए शव को सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली मे रखा गया है। अगले दिन पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। सिराली थाने के एएसआई संजय शर्मा ने बताया कि मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। अगले दिन सुबह खिरकिया अस्पताल मे पीएम किया जाएगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Class 11 student commits suicide, body found hanging, family in mourning
हरदा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm