Model Sheetal Murder Case: मशहूर मॉडल की गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
सोनीपत: Model Sheetal Murder Case: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां खरखौदा क्षेत्र में एक युवती का शव लोगों ने रिलायंस नहर …

Model Sheetal Murder Case/Image Credit: @ag_Journalist X Handle
- एक युवती का शव लोगों ने रिलायंस नहर में बहता हुआ देखा।
- युवती की पहचान गांव खलीला माजरा की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है।
- शीतल बतौर मॉडल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करती थी।
सोनीपत: Model Sheetal Murder Case: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां खरखौदा क्षेत्र में एक युवती का शव लोगों ने रिलायंस नहर में बहता हुआ देखा। पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने देखा कि, युवती के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान है।
जांच के दौरान मृतक युवती की पहचान पानीपत जिले के गांव खलीला माजरा की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है। शीतल बतौर मॉडल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करती थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पानीपत सोनीपत पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है।
बहन ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
Model Sheetal Murder Case: मिली जानकरी के अनुसार, शीतल पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रह रही थी। शीतल की बहन का नाम नेहा है। रविवार को ही शीतल की बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। सोमवार को जब शीतल का शव मिला तो पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और शव की शिनाख्त की गई।
शुरूआती जांच में सामने आया कि,शीतल की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस ने शीतल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या की वजह जानें के लिए तेजी से जांच शुरू कर दी है।
मशहूर हरियाणवी मॉडल की हत्या https://t.co/gkV9lWZ6x7
— IBC24 News (@IBC24News) June 16, 2025
एसीपी अजीत सिंह की मामले की पुष्टि
Model Sheetal Murder Case: इस मामले की पुष्टि करते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि, शव जिस नहर से मिला, वह खरखौदा थाना क्षेत्र में आती है। वहीं मृतका की पहचान पानीपत की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है। शीतल की गुमशुदगी की शिकायत पहले से दर्ज थी। एसीपी अजीत सिंह ने आगे बताया कि, शीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम संबंधों या पेशे से जुड़ी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पुलिस की टीम शीतल के परिजनों से पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल्स व लोकेशन हिस्ट्री के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिरी बार शीतल किसके संपर्क में थी। म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रोय होने के कारण पुलिस इंडस्ट्री के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ करेगी।
#WATCH | Haryana: A model, Sheetal found dead in Sonipat.
Sonipat ACP Headquarters Ajit Singh says, "We received information about the presence of the body of a woman in a canal. Police reached the spot and initiated an investigation. In the process of identifying the body, it… pic.twitter.com/L9XV8WDbzg
— ANI (@ANI) June 16, 2025
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Famous model murdered by slitting her throat, body found in canal, police started investigation
हरियाणा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm