Hydrogen Train Ticket Fare: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए हुई रवाना! जानें कहां-कहां रुकेगी और कितना देना होगा किराया
Hydrogen Train Ticket Fare: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से सोनीपत रूट पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो घंटे से अधिक की इस यात्रा में ट्रेन 14 स्टेशनों पर ठहरेगी। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा आधारित आधुनिक रेलवे की दिशा में भारत का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
(Hydrogen Train Ticket Fare/ Image Credit:RailMinIndia X)
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद- सोनीपत रूट पर शुरू।
- कुल 14 स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव।
- शुरुआती किराया सिर्फ ₹5, अधिकतम ₹25।
हरियाणा: Hydrogen Train Ticket Fare: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन (Hydrogen Train Ticket Fare) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इसके शुरू होने के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन तकनीक से ट्रेनें चलाई जा रही है। यह परियोजना रेलवे को अधिक स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
14 स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन
यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से चलकर कुल 14 स्टेशनों पर रुकेगी। रास्ते में जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी और आखिर में सोनीपत जंक्शन शामिल हैं। वापसी के दौरान भी ट्रेन इन्हीं सभी स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इस रूट के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
सिर्फ 5 रुपये से शुरू होगा किराया
इस ट्रेन का किराया आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। जींद से सोनीपत तक पूरे सफर का अधिकतम किराया (Hydrogen Train Ticket Fare) 25 रुपये रखा गया है। वहीं, एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरुआती किराया केवल 5 रुपये होगा। कम किराए की वजह से यह ट्रेन रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए भी किफायती साबित हो सकती है।
रोज चलेगी ट्रेन, जानें टाइमिंग
हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train Ticket Fare) का संचालन 74010 और 74009 सेवा संख्या के तहत किया जाएगा। ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर करीब 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hydrogen Fuel Train Launched: देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन! PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अब बदल जाएगा रेलवे का भविष्य, जानें इसकी खासियतें
- Running Train Fight Video: चलती ट्रेन में ही शुरू हो गए दो यात्री, देखते ही देखते मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
- Karonda Khane Ke Fayde: साल में सिर्फ 3 महीने मिलती है ये देसी सब्जी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे, फायदे भी कमाल

Facebook


