Dimple Chaudhary Dancer Viral Video: इस मशहूर डांसर के साथ मंच पर ‘गलत’ हरकत.. पहले दिया नोट फिर इस जगह को छुआ.. अब छलका दर्द, देखें ये वीडियो
Dimple Chaudhary Dancer Viral Video: डिम्पल चौधरी ने मंच पर अभद्रता का आरोप लगाया, वायरल वीडियो के बाद मानसिक तनाव की बात कही।

Dimple Chaudhary Dancer Viral Video
- डिम्पल चौधरी ने मंच पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
- वायरल वीडियो के बाद मानसिक तनाव झेलने की बात कही।
- घटना के बावजूद पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला।
हाथरस: हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी ने हाथरस में मंच पर हुए अभद्र व्यवहार मामले को लेकर एक और वीडियो जारी किया है। (Dimple Chaudhary Dancer Viral Video) डांसर का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मंच पर चढ़कर उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पहले भी की थी अभद्रता, फिर स्टेज पर छूने की कोशिश
डिंपल चौधरी ने अपने दूसरे वीडियो में कहा कि जिस युवक की चर्चा हो रही है, उसने उसी रात पहले भी उनके साथ बदसलूकी की थी। उनके अनुसार युवक मंच के सामने आया और पैसे देने के बहाने अनुचित व्यवहार करने लगा। डिंपल ने कहा कि उन्होंने काफी देर तक स्थिति को नजरअंदाज किया, लेकिन युवक की हरकतें नहीं रुकीं। डांसर का आरोप है कि बाद में दूसरी परफॉर्मेंस के दौरान युवक ने सारी सीमाएं पार कर दीं और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक महिला कलाकार के लिए मंच पर इस तरह की घटना बेहद अपमानजनक होती है।
परिवार और समाज पूछ रहा सवाल
डिंपल ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें लगातार परिवार और परिचितों के फोन आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें अपना फोन तक बंद करना पड़ा। (Dimple Chaudhary Dancer Viral Video) उन्होंने साफ़ किया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स का संचालन उनका मैनेजर करता है और वही वीडियो और दूसरे पोस्ट अपलोड करता है। भावुक होते हुए डिंपल ने कहा कि अगर महिलाओं और कलाकारों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहीं तो समाज में बेटियों और महिलाओं का सम्मान प्रभावित होगा। उन्होंने लोगों से महिला सम्मान की रक्षा करने की अपील की।
कार्यक्रम में मचा हंगामा, पुलिस शिकायत नहीं करेंगी
डिंपल चौधरी के अनुसार यह घटना 3 जून को उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक डांस और रागनी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। कार्यक्रम एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कराया था। इसमें कई कलाकार मौजूद थे, जिनमें शिवानी और कोमल चौधरी भी शामिल थीं। डिंपल ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे जब वह हरियाणवी गीत "गंडास" पर प्रस्तुति दे रही थीं, तभी एक युवक मंच पर चढ़ आया। उनका आरोप है कि युवक ने गलत नीयत से उनकी कमर को छूने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर उन्होंने मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया हालांकि डिंपल ने कहा कि वह फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहतीं क्योंकि उन्होंने मौके पर ही युवक को जवाब दे दिया था। (Dimple Chaudhary Dancer Viral Video) घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हुआ और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:-
मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत
सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन
मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी
सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: उन्होंने मंच पर अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने की कोशिश का आरोप लगाया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Dimple Chaudhary Alleges Misconduct on Stage, Shares Emotional Video After Viral Incident
HATHRAS
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am