प्रेगनेंसी के दौरान आप भी करते हैं अंडे का सेवन तो हो जाएं सावधान..! जान लें ये जरूरी बातें
Eggs During Pregnancy: ऐसी चीजों में बैक्टीरिया के चांसेस ज्यादा होते हैं। ये बैक्टीरिया प्रेगनेंट महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं। वैसे तो अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसी अवस्था में अंडे को ढंग से पकाकर ही खाना चाहिए।
Is it safe to eat eggs during pregnancy
नई दिल्ली। Eggs During Pregnancy: प्रेगनेंसी के बहुत सी बातों का ध्यान देना पड़ता है। एक छोटी सी गलती भी इस वक्त आपके और आपको होने वाले बच्चें के लिए हानिकारक हो सकती है। प्रेगनेंसी में क्या खाना है क्या नहीं खाना है? इसका खास तौर पर ध्यान देना होता है। इसमें कच्चा और अधपका खाना भी शामिल किया जाता है। इसके पीछे वजह यह है कि ऐसी चीजों में बैक्टीरिया के चांसेस ज्यादा होते हैं। ये बैक्टीरिया प्रेगनेंट महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं। वैसे तो अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसी अवस्था में अंडे को ढंग से पकाकर ही खाना चाहिए।
Eggs During Pregnancy: प्रेगनेंसी में अंडा खाना से पहले इन बातों का रखें ध्यान
प्रेगनेंसी में अंडे से बनी मेयोनीज के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेगनेंट महिलाओं को कच्चे या अधपके अंडे से बनी चीजों से भी दूरी बना लेनी चाहिए।
प्रेगनेंट महिलाओं को अंडे के पीले भाग का भी ध्यान देना चाहिए।
अंडे को अच्छे से तकरीबन 10 से 12 मिनट तक उबालना चाहिए।
फ्राई अंडे का सेवन करते समय यह ध्यान देना चाहिए कि यह दोनों साइड से 2 से 3 मिनट तक पका हुआ हो।
अंडा खरीदते वक्त ध्यान रहे कि इसपर “pasteurized” जरूर लिखा हो।
Eggs During Pregnancy: प्रेगनेंसी में अंडे के सेवन के फायदे
प्रेगनेंसी में अंडा खाना महिलाओं को कई तरीके से लाभ पहुंचाता है।
अंडे में फैट और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे बॉडी का ब्लड शुगर लेवल संयमित रहता है। यह जेस्टेशनल डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है।
अंडे का पोषक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन बी 12 और कोलीन स्वस्थ मस्तिष्क के विकास के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Facebook


