Kitni Coffee Peena Theek Hai: कहीं आप सुस्ती भगाने के चक्कर में ज्यादा कॉफी तो नहीं पी रहे? रोज कितने कप पीना ठीक, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां

Kitni Coffee Peena Theek Hai: कॉफी कई लोगों की पसंदीदा ड्रिंक है लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए रोजाना कितनी कॉफी पीनी चाहिए, इसका ध्यान रखना जरूरी है। सही मात्रा में कॉफी पीने से इसके फायदे मिल सकते हैं, जबकि अधिक सेवन से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

Kitni Coffee Peena Theek Hai: कहीं आप सुस्ती भगाने के चक्कर में ज्यादा कॉफी तो नहीं पी रहे? रोज कितने कप पीना ठीक, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां

(Kitni Coffee Peena Theek Hai/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: September 20, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: September 20, 2026 1:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्वस्थ वयस्कों के लिए 400 mg तक कैफीन आमतौर पर ठीक माना जाता है।
  • कॉफी में कैफीन की मात्रा प्रकार के अनुसार अलग हो सकती है।
  • ज्यादा कैफीन से बेचैनी और नींद खराब हो सकती है।

Kitni Coffee Peena Theek Hai: सुबह उठते ही कई लोगों को कॉफी पीना और काम के बीच थकान दूर करने के लिए एक कप (Kitni Coffee Peena Theek Hai) लेने आदत होती है। कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ समय के लिए दिमाग को एक्टिव और सतर्क रखने में मदद करता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए रोजाना कॉफी की मात्रा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

स्वस्थ वयस्कों के लिए 400 mg तक कैफीन

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के मुताबिक, ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों के लिए दिन में 400 मिलीग्राम तक (Kitni Coffee Peena Theek Hai) कैफीन आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता। यह करीब 2 से 4 कप कॉफी के बराबर हो सकता है। लेकिन, हर कॉफी में कैफीन की मात्रा समान नहीं होती। कॉफी के प्रकार और उसे बनाने के तरीके से कैफीन की मात्रा बदल सकती है। इसके अलावा चाय, एनर्जी ड्रिंक, चॉकलेट और कुछ दवाओं से भी कैफीन मिलता है। इसलिए दिनभर के सभी स्रोतों को जोड़कर कुल कैफीन की मात्रा पर ध्यान रखना जरूरी है।

ज्यादा कॉफी पीने पर क्या हो सकता है?

जरूरत से ज्यादा कैफीन लेने पर बेचैनी, हाथ कांपना, सिरदर्द, पेट खराब होना और दिल की धड़कन तेज महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर नींद पर भी पड़ सकता है। खासकर शाम या रात में ज्यादा कॉफी पीने से सोने में परेशानी और नींद की गुणवत्ता बिगड़ सकती है। परंतु कैफीन का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को एक-दो कप के बाद भी परेशानी हो सकती है, जबकि अन्य लोग ज्यादा मात्रा सहन कर सकते हैं।

गर्भावस्था में रखें खास सावधानी

गर्भवती महिलाओं को कैफीन का सेवन (Kitni Coffee Peena Theek Hai) सीमित रखने की सलाह दी जाती है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स के अनुसार, गर्भावस्था में रोज 200 मिलीग्राम से कम कैफीन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। नींद की समस्या, बेचैनी, दिल की धड़कन से जुड़ी परेशानी या कैफीन संवेदनशीलता वाले लोगों को भी सावधानी रखनी चाहिए। कॉफी में चीनी और क्रीम की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कॉफी पीने के बाद बार-बार नींद खराब हो या धड़कन तेज महसूस हो तो सेवन कम करना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना ही उचित है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।