Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman : बचपन में कैसी थी हुमा कुरैशी? IBC24 के मंच से किया बड़ा खुलासा, पढ़ाई को लेकर भी कह दी ऐसी बात

Ads

IBC24 के 'धन्वंतरी सम्मान 2026' में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने बचपन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि परिवार में कई डॉक्टर होने के बावजूद वह पढ़ाई में इतनी अच्छी नहीं थीं कि डॉक्टर बन पातीं।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 07:53 PM IST

Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman

HIGHLIGHTS
  • IBC24 के मंच पर हुमा कुरैशी का भव्य स्वागत किया गया।
  • एडिटर-इन-चीफ रविकांत मित्तल ने हुमा कुरैशी के साथ विशेष संवाद किया।
  • हुमा ने बताया कि उनके परिवार में कई लोग डॉक्टर हैं, लेकिन वह डॉक्टर नहीं बन सकीं।

रायपुर : Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman :  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24‘ ने अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी शामिल हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि हुमा कुरैशी का आईबीसी24 परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

सीओओ ने किया भव्य स्वागत

समारोह में पहुंचीं बॉलीवुड स्टार हुमा कुरैशी का मंच पर IBC24 के सीओओ (COO) विवेक पारेख ने गुलदस्ता भेंट कर बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। Huma Qureshi Interview इसके तुरंत बाद, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में से एक बेहद खास सत्र की शुरुआत हुई, जहां IBC24 के एडिटर-इन-चीफ (Editor-in-Chief) रवि कांत मित्तल ने मुख्य अतिथि हुमा कुरैशी के साथ मंच पर एक शानदार और आत्मीय चर्चा की। इस चर्चा के दौरान हुमा कुरैशी ने कार्यक्रम के उद्देश्य और चिकित्सा जगत के योगदान को लेकर अपने विचार साझा किए।

कैसी थी हुमा कुरैशी

चर्चा के दौरान जब IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रविकांत मित्तल ने हुमा कुरैशी से उनके बचपन के बारे में पूछा, तो उन्होंने मंच से एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके परिवार में उनकी मम्मी की तरफ की सभी कजिन बहनें डॉक्टर हैं। IBC24 Dhanvantari Samman 2026 हुमा ने हंसते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि वह बचपन में एकदम बदमाश बच्चा हुआ करती थीं, जबकि उनके ननिहाल की बाकी बहनें बहुत ही तमीज और अदब वाली थीं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह बचपन में पढ़ाई-लिखाई में कुछ खास नहीं थीं, वह पढ़ने में ठीक-ठाक तो थीं, लेकिन इतनी अच्छी नहीं थीं कि डॉक्टर बन सकें।

ये भी पढ़ें