IBC24 Shakti Samman 2026: “महिलाओं के भीतर डर और आत्मविश्वास की कमी सबसे बड़ी चुनौती, पर बदल रहा समाज”.. शक्ति सम्मान में सुष्मिता सेन से बातचीत, देखें Live
BC24 Shakti Samman 2026: IBC24 Shakti Samman 2026 में सुष्मिता सेन ने महिलाओं में आत्मविश्वास और समाज में बदलाव पर चर्चा की।
IBC24 Shakti Samman 2026 || Image- IBC24 News File
- सुष्मिता सेन ने महिलाओं में आत्मविश्वास जरूरी बताया
- महिलाओं में डर और आत्मनिर्भरता पर चर्चा
- IBC24 ने मातृशक्तियों का सम्मान किया
IBC24 Shakti Samman 2026: रायपुरः मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों की सम्मानित कर रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुष्मिता सेन मंच पर पहुंच चुकी है।
“महिलाओं में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी” : सुष्मिता सेन
आज के सामाजिक परिदृश्य में महिलाओं की मजबूती से जुड़े सवाल पर उन्होंने IBC24 का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे यहां महिलाओं के सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। उनके आसपास के लोगों का सकरात्मक मदद उन्हें मिलना चाहिए। अगर समाज की महिलाओं का आत्मविश्वास ज्यादा है तो वह समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।
महिलाओं के सामने बड़े चुनौती क्या है?
IBC24 Shakti Samman 2026: मौजूदा दौरा में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती के सवाल पर सुष्मिता सेन ने कहा कि, डर वो चीज है जो हमें सिखाया जाता है और यह हमें समाज ही सिखाता है। लेकिन अब माहौल और वक़्त बदल रहा है। जिस समाज में महिलाओं के पास आत्मनिर्भरता होती है, वह समाज काफी आगे जाता है और यह सिर्फ भारत की ही बात नहीं पूरी दुनिया में ऐसा होता रहा है। सुष्मिता सेन ने कहा कि, जहां महिलाओं को आजादी है, आत्मनिर्भरता है और उनका सम्मान है, वह समाज और वह देश काफी आगे बढ़ता है। आप भी सुनें पूरी बातचीत..
इन्हें भी पढ़ें:-
इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
यह भी पढ़ें:-
मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री
टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Facebook


