IBC24 Shakti Samman 2026: IBC24 शक्ति सम्मान 2026 का आगाज, सेज ग्रुप के CMD संजीव अग्रवाल और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास अग्रवाल ने रखे अपने विचार, देखें लाइव

सेज ग्रुप के CMD संजीव अग्रवाल और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास अग्रवाल ने रखे अपने विचार, IBC24 Shakti Samman 2026 Latest News

IBC24 Shakti Samman 2026: IBC24 शक्ति सम्मान 2026 का आगाज, सेज ग्रुप के CMD संजीव अग्रवाल और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास अग्रवाल ने रखे अपने विचार, देखें लाइव
Modified Date: March 23, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: March 23, 2026 6:40 pm IST

रायपुरः IBC24 Shakti Samman 2026: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों की सम्मानित कर रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। कुछ ही देर में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुष्मिता सेन मंच पर पहुंचेगी। कार्यक्रम के पहले सेशन में सेज ग्रुप से CMD संजीव अग्रवाल और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास अग्रवाल से खास चर्चा की जा रही है। वरिष्ठ एंकर रचना नितेश दोनों अतिथियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रही हैः-

देखिए लाइवः-

IBC24 का एक वार्षिक आयोजन है ‘शक्ति सम्मान’

IBC24 Shakti Samman 2026: बता दें कि ‘शक्ति सम्मान’ IBC24 का एक वार्षिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें सम्मानित करना है। इस वर्ष भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन रविवार को ही रायपुर पहुंच गईं है। इस दौरान IBC24 के प्रबंध संपादक विश्वेश ठाकरे और डीजीएम रविकांत डिमोले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सुष्मिता सेन ने मुस्कुराते हुए मीडिया और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास आकर्षण मिला है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।