IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : गणित में शतक, IT में 99! पिता रोज बेटी को पहुंचाते थे स्कूल, हेमलता ने 97.4% लाकर रचा कमाल, IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मान

Ads

रायपुर जिले के खरोरा की हेमलता साहू ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है। उन्होंने गणित में 100 और आईटी में 99 अंक प्राप्त किए। बेटी की पढ़ाई के लिए पिता का रोज कई किलोमीटर का सफर तय कर उसे स्कूल पहुंचाना उनकी सफलता की खास कहानी है। हेमलता को IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 07:27 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 08:08 PM IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026

HIGHLIGHTS
  • हेमलता ने 97.4% अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की
  • गणित में 100 और IT में 99 अंक हासिल किए
  • पढ़ाई के लिए पिता रोज कई किलोमीटर बेटी को स्कूल पहुंचाते थे

रायपुर : IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल बनकर उभरी रायपुर जिले के खरोरा की प्रतिभाशाली छात्रा हेमलता साहू। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

आईटी विषय में 99 अंक किए प्राप्त

पीएम श्री बी.डी. गवर्नमेंट हिंदी-इंग्लिश मीडियम स्कूल, खरोरा की छात्रा हेमलता ने गणित में शत-प्रतिशत अंक और आईटी विषय में 99 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। सफलता की इस यात्रा में जहां उनके माता-पिता का सहयोग और त्याग रहा, वहीं रोज कई किलोमीटर दूर स्कूल पहुंचाने और वापस लाने वाले पिता का संघर्ष उनकी उपलब्धि की मजबूत नींव बना।

2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप

आज हेमलता साहू मेहनत, अनुशासन और परिवार के समर्थन से सपनों को साकार करने वाली नई पीढ़ी की प्रेरणादायक पहचान बन चुकी हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।

इन्हें भी पढ़ें: