IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: खेती और पढ़ाई के बीच चमका हुनर, अस्मिता ने किया गांव का नाम रोशन, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मान
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: खेती और पढ़ाई के बीच चमका हुनर, अस्मिता ने किया गांव का नाम रोशन, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मान

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025
रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में महासमुन्द जिले की होनहार बेटी अस्मिता भोई भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: सच्ची लगन और मेहनत हो तो सफलता जरूर मिलती है, इस बात को सच कर दिखाया है महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक के बरनईदादर गांव की अस्मिता भोई ने। ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी अस्मिता ने बारहवीं की परीक्षा में 95.20% अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया। कला संकाय से पढ़ाई करते हुए अस्मिता ने यह मुकाम गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़कर हासिल किया। उनके पिता शशिधर भोई एक छोटे किसान हैं, जिनके पास केवल 5 एकड़ जमीन है और मां कृष्णप्रिय भोई एक गृहिणी हैं।
अस्मिता हर दिन 4-5 घंटे पढ़ाई करती है और आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती है। उसने जयदेव शतपथी कॉलेज, बसना में बीए में प्रवेश के लिए आवेदन दिया है। खेलों में भी उसकी गहरी रुचि है - खो-खो, कबड्डी और लंबी कूद उसके पसंदीदा खेल हैं। साथ ही, उसे गाना गाने और सुनने का भी शौक है, जिसे वह मोबाइल और टीवी के माध्यम से पूरा करती है। कृषि कार्यों और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच अपनी पढ़ाई को संतुलित करते हुए अस्मिता ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। अस्मिता भोई आज गांव और जिले की बेटियों के लिए एक मिसाल बन गई है।
Read More : जन्माष्टमी पर जमकर बरसेगा बादल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: Asmita brought glory to the village
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm