CG Crime news: झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली महिला की जान! गलत इंजेक्शन लगाने के लगे आरोप
CG crime news: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने के बाद पहले तो महिला की तबीयत बिगड़ी और जब उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में दाखिल कराया …

- परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
- झोलाछाप डॉक्टर की गलत इंजेक्शन लगाने के कारण महिला की मौत
अंबिकापुर: CG crime news, सरगुजा संभाग में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा गलत इलाज के कारण लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला बलरामपुर जिले के भलोइसोर गांव का है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने के बाद पहले तो महिला की तबीयत बिगड़ी और जब उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में दाखिल कराया गया। वहीं उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इस मामले में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, तो वहीं अब स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की बात कह रहा है। दरअसल, बलरामपुर जिले के भलोईसोर गांव की रहने वाली लक्ष्मनिया के पैर हाथ में दर्द हो रहा था।ऐसे में परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर विनोद वर्मा को बुलाया और डॉक्टर ने तीन इंजेक्शन लगाने की तैयारी की थी। मगर झोलाछाप डॉक्टर के पहले ही इंजेक्शन लगते ही लक्ष्मनिया को लगाया तब उसे उल्टियां शुरू हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
CG crime news: आनन फानन में झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को अंबिकापुर ले जाने की सलाह परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन गंभीर हालात में मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि झोलाछाप डॉक्टर की गलत इंजेक्शन लगाने के कारण ही महिला की मौत हुई है।
यह पहला मामला नहीं जब सरगुजा संभाग में इस तरह झोलाछाप डॉक्टरों के लापरवाही के कारण किसी मरीज की जान गई हो। मगर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद अब जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की भी बात जरूर कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A quack doctor took the life of a woman! Accused of giving the wrong injection
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm