Mahakumbh 2025 Latest News: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी का पहला बयान, श्रद्धालुओं से की ये अपील
Mahakumbh 2025 Latest News: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी का पहला बयान, श्रद्धालुओं से की ये अपील

Mahakumbh 2025 Latest News. Image Source-IBC24 Archive
- महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी का पहला बयान
- मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की
- पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात
प्रयागराज: Mahakumbh 2025 Latest News महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या मनाया जा रहा है। मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई है। हालत बेकाबू होने से आखाड़ा परिषद् ने आज पवित्र स्नान को रद्द कर दिया है। सभी 13 अखाड़ों की सहमति के बाद पवित्र स्नान रद्द किया गया।
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है। जिस वह मां गंगा के जिस घाट के समीप पर हैं, वहीं पर स्नान करें। संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं। जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। अब तक घायलों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।
बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब 15 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। आज यानी बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं,
माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।
आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
https://www.youtube.com/watch?v=covCAOheW-0
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, संगम नोज पर मची भगदड़ और स्थिति के गंभीर होने के बाद पवित्र स्नान रद्द कर दिया गया है। अब बसंत पंचमी के दिन स्नान होगा।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: After the stampede in Maha Kumbh, CM Yogi made this appeal to the devotees
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm