Attack on policemen in aligarh up: आंबेडकर मूर्ति हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, पुलिस की 4 बाइकें जलाईं
Attack on policemen in aligarh: 25 जनवरी को जाटव समाज ने मूर्ति लगाई, बघेल समाज इसका विरोध कर रहा था। विवाद बढ़ता देख पुलिस आज मूर्ति हटाने पहुंची थी।
Attack on policemen in aligarh up, image source: Sachin Gupta X
- 25 जनवरी को जाटव समाज ने मूर्ति लगाई, बघेल समाज इसका विरोध कर रहा
- अलीगढ़ में पुलिस द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल
यूपी : Attack on policemen in aligarh up, जिला अलीगढ़ में आंबेडकर मूर्ति हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, भीड़ ने पुलिस की 4 बाइकें जलाईं, फायर बिग्रेड की गाड़ी में तोड़फोड़ की। 25 जनवरी को जाटव समाज ने मूर्ति लगाई, बघेल समाज इसका विरोध कर रहा था। विवाद बढ़ता देख पुलिस आज मूर्ति हटाने पहुंची थी।
read more: रायपुर जेल में नाइजीरिया के विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या
यूपी के अलीगढ़ में पुलिस द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर जमकर बवाल हुआ है। गुस्साए गांव वालों ने पुलिस की टीम पर हमला किया और फिर पुलिसकर्मियों की 4 बाइकें फूंक दीं। इसके अलावा पुलिस की जीप में भी तोड़फोड़ की गई। भड़की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की गई। वहीं भीड़ की तरफ से किए गए पथराव में दस से ज्यादा पुलिस कर्मी चोटिल हो गए हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
read more: पुणे में जीबीएस प्रकोप: निवासियों ने सिंहगढ़ रोड के कुएं के रोग का स्रोत होने का संदेह जताया
जानकारी के मुताबिक गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में बघेल समाज और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। यहां ग्राम समाज की जमीन के दो प्लॉट खाली पड़े हैं। एक प्लॉट पर 27 जनवरी को बघेल समाज के लोगों ने मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की। पहुंची पुलिस ने मंदिर का निर्माण रुकवा दिया।
यूपी : जिला अलीगढ़ में आंबेडकर मूर्ति हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, भीड़ ने पुलिस की 4 बाइकें जलाईं, फायर बिग्रेड की गाड़ी में तोड़फोड़ की। 25 जनवरी को जाटव समाज ने मूर्ति लगाई, बघेल समाज इसका विरोध कर रहा था। विवाद बढ़ता देख पुलिस आज मूर्ति हटाने पहुंची थी। pic.twitter.com/AuUlEOQF7u
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 28, 2025
read more: पांच किलोग्राम से अधिक चरस बरामद, महिला व उसका साथी गिरफ्तार
read more: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से केजरीवाल के जहरीले पानी वाले बयान की जांच की मांग की

Facebook


