Prayagraj Firecracker Factory Blast : बारूद का भयानक खेल! यहाँ के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका! 8 मासूम बच्चों समेत 11 की मौत, कई मकान जमींदोज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट में फैक्ट्री समेत आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। रेस्क्यू के लिए करीब 200 जवानों की टीमें मौके पर पहुंचीं।
Prayagraj Firecracker Factory Blast
- अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 बच्चों समेत 11 की मौत
- धमाके से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज, कई मकानों को भी भारी नुकसान
- 200 जवानों और 10 बुलडोजरों से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
प्रयागराज : Prayagraj Firecracker Factory Blast : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 मासूम बच्चों सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आसपास के कई मकान पूरी तरह ढह गए।
200 जवानों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट के चलते आसपास के करीब 8 मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 3 मकान पूरी तरह गिर गए। Prayagraj Firecracker Factory Blast: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) के करीब 200 जवानों ने 10 बुलडोजरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद ने आग पकड़ ली, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहे मालिक आदिल, उसके पिता और चाचा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मनौरी (महमूदपुर) इलाके में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 से 11 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए… pic.twitter.com/GOWbUqHWVV
— SANGAM PRAWAH (@sangamprawah) August 31, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी व संपत्ति कुर्की की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
UP: प्रयागराज/कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में धमाके से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों/घायलों को मुआवजे का ऐलान किया है. पुलिस ने फैक्ट्री मालिक आदिल सहित 6 लोगों पर FIR दर्ज की.#Prayagraj #Kausambi #FireCracker #FireCrackerBlast #UPNews pic.twitter.com/jQi5z2sf4t
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) August 31, 2026
यह भी पढ़ेंः-
- Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली अनन्या की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- Zomato Ban Analog Dairy Product: जोमैटो में अब नहीं मिलेंगी ये चीजें, कंपनी ने बिक्री पर लगाया बैन, नियम नहीं मानने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो
- Ujjain Kinnar Aghori Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

Facebook


