Teacher Bharti Latest Update: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित! इतने पदों पर होने वाली थी भर्ती, आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी
शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित! इतने पदों पर होने वाली थी भर्ती, Govt Postponed Teacher Bharti Application Process
पटना। Govt Postponed Teacher Bharti Application बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होने थे। आयोग ने प्रक्रियात्मक बदलावों के चलते आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 के अनुसार अभ्यर्थियों को 1 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना था। अब आवेदन की संशोधित तारीखें आयोग की ओर से जल्द घोषित की जाएंगी।
BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
Govt Postponed Teacher Bharti Application BPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गई है। BPSC ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि “विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया जो दिनांक-01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित किया जाता है। उक्त विज्ञापन से संबंधित तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।”
OTR हैं जारी, जल्द कर लें वन टाइम रजिस्ट्रेशन
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से भर्ती में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। OTR के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव है। ऐसे में आप अभी ही ओटीआर कर लें ताकी फॉर्म भरने के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
किसके लिए कितनी भर्ती निकली?
- वर्ग 1 से 5 तक के स्कूल टीचर के लिए- 3847 पद
- वर्ग 6 से 8 तक के स्कूल टीचर के लिए- 8563 पद
- वर्ग 9 से 10 तक के स्कूल टीचर के लिए- 3877 पद
- वर्ग 11 से 12 तक के स्कूल टीचर के लिए- 16101 पद
यह भी पढ़ेंः-
- Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली अनन्या की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- Zomato Ban Analog Dairy Product: जोमैटो में अब नहीं मिलेंगी ये चीजें, कंपनी ने बिक्री पर लगाया बैन, नियम नहीं मानने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो
- Ujjain Kinnar Aghori Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो
- Kangna Sharma Hot Pics: कंगना शर्मा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखें यहां
- BJP Working Committee Meeting: कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा, कार्यसमिति की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. यादव ने कही ये बात

Facebook


