Bank of Baroda Recruitment 2026: इस बैंक में 1100 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 24 सितंबर तक मौका, क्या आपकी योग्यता इस नौकरी के लिए फिट है? जानें पूरी डिटेल

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने करीब 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bank of Baroda Recruitment 2026: इस बैंक में 1100 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 24 सितंबर तक मौका, क्या आपकी योग्यता इस नौकरी के लिए फिट है? जानें पूरी डिटेल

(Bank of Baroda Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 6, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: September 6, 2026 1:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 1100 पदों पर बंपर भर्ती
  • 24 सितंबर तक करें आवेदन
  • 1000 पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव के

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर ने नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1100 पदों पर (Bank of Baroda Recruitment 2026) भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा 1000 पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव के हैं, जबकि 100 पद क्रेडिट एनालिस्ट के लिए है।

वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए योग्यता

वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के (Bank of Baroda Recruitment 2026) लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही Insurance Institute of India का IC 38 सर्टिफिकेट जरूरी है। मैनेजमेंट में दो साल की फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा और फाइनेंस, मार्केटिंग या बैंकिंग में MBA करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार के पास वेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री का कम से कम दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।

क्रेडिट एनालिस्ट के लिए क्या चाहिए?

क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ CA की योग्यता अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी Scheduled Commercial Bank में कम से कम एक साल का बैंकिंग अनुभव होना चाहिए। कॉरपोरेट क्रेडिट से जुड़े काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष रखी गई है।

उम्र और सैलरी की जानकारी

वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद (Bank of Baroda Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवार की उम्र 22 से 32 वर्ष और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए 21 से 33 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। वेतन की बात करें तो वेल्थ एग्जीक्यूटिव का बेसिक पे स्केल 48,480 से 85,920 रुपये और क्रेडिट एनालिस्ट का 64,820 से 93,960 रुपये है।

फीस और प्रोबेशन की शर्त

जनरल, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं SC, ST, PwBD, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क देना होगा। फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी और यह वापस नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों की प्रोबेशन अवधि ज्वाइनिंग के बाद 12 महीने की होगी। इसके अलावा सर्विस बॉन्ड की शर्त भी लागू होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए Bank of Baroda की वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर Careers के Current Opportunities सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद संबंधित भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरें और फोटो, हस्ताक्षर, रिज्यूमे व जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी जांच लें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका नहीं मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2026 है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।