Thudakkam OTT Release Date: जिस फिल्म का था बेसब्री से इंतजार, अब OTT पर विस्मया मोहनलाल की ‘Thudakkam’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख सकेंगे

Thudakkam OTT Release Date: मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की पहली फिल्म 'Thudakkam' ने सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा कर लिया है। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Thudakkam OTT Release Date: जिस फिल्म का था बेसब्री से इंतजार, अब OTT पर विस्मया मोहनलाल की ‘Thudakkam’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख सकेंगे

(Thudakkam OTT Release Date/ Image Credit: jiohotstarmalayalam Instagram)

Modified Date: September 6, 2026 / 12:09 pm IST
Published Date: September 6, 2026 12:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 18 सितंबर से OTT स्ट्रीमिंग
  • JioHotstar पर आएगी फिल्म
  • विस्मया मोहनलाल का डेब्यू

Thudakkam OTT Release Date: साउथ के मशहूर अभिनेता मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की डेब्यू फिल्म ‘Thudakkam’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मलयालम सिनेमा में यह विस्मया की पहली फिल्म है। थिएटर में अपना सफर पूरा करने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर (Thudakkam OTT Release Date) रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी और विस्मया की एक्टिंग को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘Thudakkam’ की कहानी मीनू नाम की एक युवा मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। दो स्कूली लड़कियों की मदद करने के बाद मीनू एक रहस्यमयी और खतरनाक स्टॉकर के निशाने पर आ जाती है। वह अपने दिव्यांग पिता रवि के साथ रहती है। इसके बाद उसकी जिंदगी में लगातार मुश्किलें बढ़ने लगती हैं और उसे एक अनजान व्यक्ति के डर के साथ अपनी निजी परेशानियों से भी जूझना पड़ता है।

OTT पर कब और कहां आएगी?

फिल्म के थिएट्रिकल रन के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे (Thudakkam OTT Release Date) देख सकेंगे। ‘Thudakkam’ 18 सितंबर 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। फिल्म की कहानी में सस्पेंस, पीछा किए जाने का डर और पुलिस जांच जैसे कई पहलू देखने को मिलेंगे।

स्टारकास्ट और फिल्म की टीम

फिल्म में विस्मया मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ आशीष जो एंटनी भी नजर आएंगे जो इस फिल्म (Thudakkam OTT Release Date) से लीड एक्टर के तौर पर शुरुआत कर रहे हैं। बॉबी कुरियन, साई कुमार, मनोज के.जयन, केबी गणेश कुमार, चिप्पी रंजीत, जाफर इडुक्की और मिया जॉर्ज समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। मोहनलाल भी फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे। इसका निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है, जबकि कहानी लिनिश नेल्लीक्कल की है। फिल्म का निर्माण एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है और संगीत जेक्स बिजॉय ने दिया है।

इन्हें भी पढ़े:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।