#IBC24MINDSUMMIT : कांग्रेस हो या बीजेपी, देश की राजनीति में सिंधिया महत्वपूर्ण क्यों? IBC24 के महामंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोला सिंधिया परिवार का राज
#IBC24MINDSUMMIT : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, में नहीं मानता की देश की राजनीति में कोई व्यक्ति महत्वपूर्ण है।

#IBC24MINDSUMMIT. Image Credit : IBC24
भोपाल : #IBC24MINDSUMMIT : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार यानी आज देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।
#IBC24MINDSUMMIT : IBC24 ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ के सेशन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से IBC24 एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने बड़े और तीखे सवाल किए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IBC24 ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ में चर्चा करते हुए कहा कि, में नहीं मानता की देश की राजनीति में कोई व्यक्ति महत्वपूर्ण है। देश की राजनीति में जनता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमारे परिवार के लिए पिछले 500 साल से हमारी एक ही प्राथमिकता और संकल्प है और वो है क्षेत्र की जनता और भारत माता की सेवा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि, मेरे पूर्वजो ने इस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी। पानीपत की तीसरी लड़ाई में मकर संक्रांति के दिन 1761 में सिंधिया परिवार 15 वीरों ने अपनी जान गंवाई थी। इस लड़ाई में केवल एक सदस्य बचे थे माध जी महराज वो भी एक पैर से लंगड़े। वो पहले हिंदू राजा थे जिन्होंने दिल्ली लाल किले पर भगवा ध्वज फहराया था, शाह आलम को शिकस्त देने के बाद। सिंधिया परिवार की एक ही मंशा और सोच रही है जो जनता के साथ हमारे हृदय से संबंध है वही हमारी पूँजी है। राजनीति के साथ कोई संबंध नहीं है। हमारा संबंध जनसेवा और विकास के साथ है।
https://www.youtube.com/live/HJVfqZTWTDc?si=K1n3xs8r8bRNYse8
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Be it Congress or BJP, why is Scindia important in the country's politics? Union Minister Jyotiraditya Scindia revealed the secret of the Scindia family on the grand stage of IBC24
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm