पीरियड्स हो या प्रेग्नेंसी, आज भी महिलाएं कर लेती हैं इन बातों पर विश्वास…जानें
Periods and Pregnancy believes: मानव समाज में जानकारी के अभाव की बदौलत पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक कुछ मिथक फैले हुए हैं, जिनपर महिलाएं बहुत ही विश्वास करती है

Periods and Pregnancy believes, file image
- नॉर्मल होता है अनियमित पीरियड्स होना ?
- डिलीवरी के बाद महिलाओं को स्नान नहीं करना चाहिए ?
नईदिल्ली: Periods and Pregnancy believes, मानव समाज में जानकारी के अभाव की बदौलत पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक कुछ मिथक फैले हुए हैं, जिनपर महिलाएं बहुत ही विश्वास करती है। लेकिन कुछ प्रसूति एवं स्त्री रोग के डॉक्टर्स ने जो बातें बताई है वह महिलाओं की जानकारी को बढ़ाने वाला है।
मिथक नंबर 1: नॉर्मल होता है अनियमित पीरियड्स होना
डॉक्टर के अनुसार कुछ महिलाओं में अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल होता है। मेनोपॉज के दौरान अनियमित पीरियड्स नॉर्मल हैं, लेकिन लगातार और हैवी ब्लड फ्लो होना नॉर्मल नहीं है। अनियमित पीरियड्स पीसीओएस या थायराइड की बीमारी का इशारा हो सकता है।
मिथक नंबर 2: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को ड्राई फ्रूट्स, नट्स और फलों को खाने से बचना चाहिए
महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकतर भोजन का सेवन कर सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर नट्स, ड्राई फ्रूट्स और फल मां और बच्चे के लिए फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा पपीता, अनानास और अनार का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
मिथक नंबर 3: डिलीवरी के बाद महिलाओं को स्नान नहीं करना चाहिए
यह मात्र एक मिथक हैं। बेबी डिलीवरी के बाद महिलाओं को रोजाना नहाना चाहिए, इस दौरान हेल्दी डाइट लें। ज्यादा तनाव ना लें। डिलीवरी के बाद साफ सफाई का ज्यादा देना चाहिए, इसके लिए रोजाना नहाना जरूरी है, गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को आराम मिलता है। इसके अलावा हेल्दी डाइट लें ताकि ब्रेस्टफीडिंग में किसी तरह की समस्या ना पैदा हो।
मिथक नंबर 4: नेचुरल चीजों से कर सकते हैं हार्मोनल समस्याओं का उपचार
हेल्दी लाइफस्टाइल और नेचुरल चीजें हार्मोनल समस्या को कम करने में मददगार हो सकती है, लेकिन इन चीजों से हार्मोनल समस्या का पूरा इलाज नहीं हो सकता है। हार्मोनल समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर के पास जाना जरूरी होता है।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आईबीसी24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
read more: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने पत्रकार को दी FIR की धमकी
read more: स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार : राष्ट्रपति मुर्मू
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: कभी-कभी तनाव, वजन में बदलाव या मेनोपॉज के दौरान अनियमित पीरियड्स सामान्य हो सकते हैं, लेकिन लगातार अनियमित और हैवी ब्लीडिंग पीसीओएस (PCOS), थायरॉइड या अन्य हार्मोनल समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Be it periods or pregnancy, even today women believe in these things... know
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm