Bilaspur GGU University : छत्तीसगढ़ की इस यूनिवर्सिटी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, जांच कमेटी का ऐलान

Ads

Bilaspur GGU University : छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, जांच कमेटी का ऐलान

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 10:43 PM IST
HIGHLIGHTS
  • लॉ छात्रों पर भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • बजरंग दल ने FIR की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
  • 4 सदस्यीय जांच समिति गठित

बिलासपुरBilaspur GGU University : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। बताया जा रहा है कि लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने इस हरकत को अंजाम दिया है। घटना के आमने आते ही हिंदुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

वहीं इस मामले में दोषियों पर FIR की मांग को लेकर बजरंग दल ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन (Bilaspur GGU University) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए GGU प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जो 3 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

विवादों में रहा GGU

आपको बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम में कुलपति और साहित्यकार के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ था। कुलपति ने अपना खोते हुए साहित्यकार कथाकार को भरे कार्यक्रम से बाहर निकालने को कह दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। (Bilaspur GGU University)

ये भी पढ़ें

मामला क्या है?

बिलासपुर की GGU यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों द्वारा धार्मिक व्यक्तित्वों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

किसने विरोध किया है?

बजरंग दल और अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

यूनिवर्सिटी ने क्या कार्रवाई की है?

प्रशासन ने 4 सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जो 3 दिन में रिपोर्ट देगी।

क्या पहले भी विवाद हुआ है?

हां, जनवरी में एक कार्यक्रम के दौरान कुलपति और साहित्यकार के बीच विवाद हुआ था।

आगे क्या हो सकता है?

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

शीर्ष 5 समाचार