Bilaspur GGU University : छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, जांच कमेटी का ऐलान

Bilaspur GGU University : छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, जांच कमेटी का ऐलान

Bilaspur GGU University : छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, जांच कमेटी का ऐलान
Modified Date: April 25, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: April 25, 2026 4:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लॉ छात्रों पर भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • बजरंग दल ने FIR की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
  • 4 सदस्यीय जांच समिति गठित

बिलासपुरBilaspur GGU University : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से हुन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है, बिलासपुर के गुरुघासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है, यहां भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, बताया जा रहा है कि लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने इस हरकत को अंजाम दिया है। घटना के आमने आते ही हिन्दुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

वहीं इस मामले में दोषियों पर FIR की मांग को लेकर बजरंग दल ने यूनिवर्सिटी प्रबन्धन (Bilaspur GGU University) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहें है। घटना को गंभीरता से लेते हुए GGU प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जो 3 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

विवादों में रहा GGU

आपको बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम में कुलपति और साहित्यकार के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ था। कुलपति ने अपना खोते हुए साहित्यकार कथाकार को भरे कार्यक्रम से बाहर निकालने को कह दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। (Bilaspur GGU University)

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।