Raipur Nikay Election Result LIVE: रायपुर के 58 वार्डों पर बीजेपी जीत की ओर, इतने पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त, जानें क्या है रायपुर निगम का हाल
Raipur Nikay Election Result LIVE: रायपुर के 58 वार्डों पर बीजेपी जीत की ओर, इतने पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त, जानें क्या है रायपुर निगम का हाल

Raipur Nikay Election Result LIVE
रायपुर: Raipur Nikay Election Result LIVE छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो जाएगा। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। इसके बाद, शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो चुके हैं।
Raipur Nikay Election Result LIVE मतदान के बाद से लगातार चल रहे कयासों के बीच अब यह स्पष्ट होने में कुछ ही घंटों का वक्त बचा है कि किस पार्टी और उम्मीदवार का दबदबा रहेगा। आज शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य के 10 नगर निगमों में किसकी महापौर बनने वाली है। बात करें रायपुर नगर निगम की तो यहां बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जीत की ओर बढ़त बनाई है। मीनल चौबे 32331 वोटों से आगे चल रही है। तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे पीछे चल रही है।
बात करें रायपुर के वार्डों की तो यहां 70 वार्डें में 58 वार्डों पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं कांग्रेस 11 वार्डों पर लीड करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं एक वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा है। दुर्ग में सबसे कम केवल 2 मेयर प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की संख्या भी विभिन्न नगर निगमों में विभिन्न है। रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230 और दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
राज्य के प्रमुख नगर निगमों जैसे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे के बीच मुकाबला है, वहीं दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू आमने-सामने हैं। इन परिणामों से यह तय होगा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में अगले कुछ सालों तक कौन सी पार्टी का दबदबा रहेगा। सभी की निगाहें इन चुनावों के परिणामों पर टिकी हुई हैं, जो छत्तीसगढ़ की आगामी राजनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।
देखें नगर पालिकाओं के प्रमुख नतीजे:
अकलतरा नगर पालिका - अन्य आगे
अमलेश्वर नगर पालिका - परिणाम अपडेट किया जा रहा है
अहिवारा नगर पालिका - बीजेपी आगे
आरंग नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
कटघोरा नगर पालिका - बीजेपी आगे
कुम्हारी नगर पालिका - बीजेपी आगे
कवर्धा नगर पालिका - बीजेपी आगे
कांकेर नगर पालिका - बीजेपी आगे
किरंदुल नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
कोंडागांव नगर पालिका - कांग्रेस आगे
खरसिया नगर पालिका - बीजेपी विजयी
खैरागढ़ नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
गरियाबंद नगर पालिका - बीजेपी विजयी
गोबरानवापारा नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
चांपा नगर पालिका - परिणाम अपडेट किया जा रहा है
जशपुर नगर पालिका - बीजेपी विजयी
जांजगीर नैला नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
जामुल नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
डोंगरगढ़ नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
तखतपुर नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
तिल्दा नेवरा नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
दंतेवाड़ा नगर पालिका - परिणाम अपडेट किया जा रहा है
दल्लीराजहरा नगर पालिका - परिणाम अपडेट किया जा रहा है
दीपका नगर पालिका - बीजेपी आगे
नारायणपुर नगर पालिका - बीजेपी आगे
पंडरिया नगर पालिका - बीजेपी विजयी
बैकुंठपुर नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
बड़ी बचेली नगर पालिका - बीजेपी विजयी
बेमेतरा नगर पालिका - परिणाम अपडेट किया जा रहा है
बलरामपुर नगर पालिका - बीजेपी आगे
बलौदाबाजार नगर पालिका - कांग्रेस विजयी
बांकी मोंगरा नगर पालिका - बीजेपी आगे
बागबाहरा नगर पालिका - कांग्रेस आगे
बालोद नगर पालिका - बीजेपी आगे
बीजापुर नगर पालिका - बीजेपी आगे
भाटापारा नगर पालिका - बीजेपी आगे
मुंगेली नगर पालिका - कांग्रेस आगे
मंदिर हसौद नगर पालिका - परिणाम अपडेट किया जा रहा है
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
महासमुंद नगर पालिका - कांग्रेस आगे
रतनपुर नगर पालिका - अन्य आगे
लोरमी नगर पालिका - बीजेपी आगे
शिवपुरचरचा नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
सक्ती नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
सुकमा नगर पालिका - बीजेपी विजयी
सूरजपुर नगर पालिका - कांग्रेस आगे
सरायपाली नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
सारंगढ़ नगर पालिका - परिणाम प्रतीक्षित
रामानुजगंज नगर पालिका - बीजेपी आगे
https://www.youtube.com/watch?v=CGhCCzqdVDw
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP is heading towards victory in all 58 wards of Raipur
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm