BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MP Faggan Singh Kulaste statement: बीजेपी नेताओं की जुबान बेकाबू, अब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पाकिस्तानी आंतकवादियों को ‘हमारे आतंकवादी’ बताया

BJP MP Faggan Singh Kulaste statement: डिंडौरी के अमरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद कुलस्ते ने मीडिया से बातचीत करते हुए देश की …

BJP MP Faggan Singh Kulaste statement, image source: Times of India

BJP MP Faggan Singh Kulaste statement, image source: Times of India

Dr.Anil Shukla
Published: 16 May 2025 | 11:58 pmModified: 17 May 2025 | 12:00 am
HIGHLIGHTS
  1. "पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों को जवाब दिया है" — फग्गनसिंह कुलस्ते
  2. सिलसिलेवार विवादों से मुश्किल में बीजेपी
  3. पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं कुलस्ते

डिंडौरी: BJP MP Faggan Singh Kulaste statement, मध्य प्रदेश बीजेपी इन दिनों अपने ही नेताओं के बयानों से मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। एक तरफ जहां मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान की आग ठंडी भी नहीं हुई थी, वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। अब ताजा मामला सामने आया है बीजेपी सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते का, जिनके बयान ने पार्टी के लिए एक और मुश्किल खड़ी कर दी है।

"पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों को जवाब दिया है" — फग्गनसिंह कुलस्ते

MP Faggan Singh Kulaste statement डिंडौरी के अमरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद कुलस्ते ने मीडिया से बातचीत करते हुए देश की सेना और बेटियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें सेना पर गर्व है जिसने पाकिस्तान के आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कह डाला — "पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है!"उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और विपक्ष ने इसे लेकर हमला तेज कर दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं कुलस्ते

फग्गनसिंह कुलस्ते बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में आतंकियों को "हमारे" कहने जैसे बयान को लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है। जब पत्रकारों ने उनसे मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और इसे "व्यक्तिगत मामला" बताकर बात टाल दी।

सिलसिलेवार विवादों से मुश्किल में बीजेपी

यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी नेता सेना या सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विवादित बयान दे रहे हों। पहले विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, फिर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना को "पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक" बताया। दोनों नेताओं ने बाद में सफाई दी, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे।

सवालों के घेरे में पार्टी की छवि

लगातार हो रही जुबान फिसलने की घटनाओं ने पार्टी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह की लापरवाह बयानबाज़ी से न केवल राजनीतिक माहौल गर्म हो रहा है, बल्कि आम जनता में भी नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि बीजेपी नेतृत्व अपने नेताओं की इस बदजुबानी पर कब और कैसे लगाम लगाता है।

read more: महाराष्ट्र: जबरन वसूली के प्रयास से संबंधित मामले में राकांपा (एसपी) के नेता निंबालकर से पांच घंटे पूछताछ

read more: मिंत्रा के ‘अल्टीमेट ग्लैम क्लैन’ कार्यक्रम से अब तक पांच लाख से अधिक लोग जुड़े

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कुलस्ते ने कहा — "हमें सेना पर गर्व है जिसने पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया", लेकिन उनकी ज़ुबान फिसल गई और वे बोले — "पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है"। इस कथन में "हमारे आतंकवादियों" शब्द ने विवाद खड़ा कर दिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP leaders in MP are out of control, now BJP MP Faggan Singh Kulaste calls Pakistani terrorists 'our terrorists'

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm