BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Budget for Kisan: बजट में छत्तीसगढ़ के किसानों को तोहफा, वित्त मंत्री ने एक के बाद एक किए ये बड़े ऐलान, जानकर खुश हो जाएंगे अन्नदाता

बजट में छत्तीसगढ़ के किसानों को तोहफा, CG Budget for Farmers: Gift to the farmers of Chhattisgarh in the budget

CG Budget for Kisan: बजट में छत्तीसगढ़ के किसानों को तोहफा, वित्त मंत्री ने एक के बाद एक किए ये बड़े ऐलान, जानकर खुश हो जाएंगे अन्नदाता
Deepak Sahu
Published: 03 Mar 2025 | 2:16 pmModified: 03 Mar 2025 | 2:59 pm

रायपुरः CG Budget for Kisan  छत्तीसगढ़ की साय सरकार का आज दूसरा बजट विधानसभा में पेश हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट पेश किया। सबसे खास बात यह है कि इस बार के बजट को वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से लिखा है। इस बार का बजट 'GATI' थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री चौधरी ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने किसानों को तोहफा देते हुए कहा कि आगामी वर्ष के लिए भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में अब दलहन और तिलहन के फसलों की खरीदी एमएसपी पर जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

किसानों के लिए साय सरकार ने किया ये ऐलान

  • भूमि कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से 5 लाख 65 हजार भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
  • कृषि पंपों के निशुल्क विद्युत प्राय योजना के लिए 3 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 75,00 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
  • दलहन और तिलहन के फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के साथ क्लब किया गया है। दलहन और तिलहन की फसलों की के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
  • रागी के साथ-साथ दलहन तिलहन फसल के बीज उत्पादन और वितरण के लिए बजट में कृषक समग्र विकास योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।
  • राज्य में नैनो नैनो यूरिया और डीएपी को भी प्रोत्साहित करेंगे। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि योजना के अंतर्गत 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • इसके साथ ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम के लिए 200 करोड़, कृषि पंप की पंजीकरण के लिए 50 करोड़, गन्ना किसानों को बोनस प्रदान के लिए 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Read More : Chhattisgarh Budget 2025 LIVE : बजट में दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम

नदियों को जोड़ने के लिए राशि का प्रावधान

CG Budget for Kisan वित्तमंत्री ने कहा कि महानदी से इंद्रावती और केवाई नदी से हसदेव नदी को जोड़ने के सर्वे होगा। उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन के एक नया कार्यालय बनाया जाएगा। इसके डीपीआर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो सेवा पर काम शुरू होगा। इसके सर्वे के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान है, ताकि अधिकतम संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकें।

Read More : CG Budget For Swasthya Vibhag: बजट में स्वास्थ्य विभाग पर हुई पैसों की बारिश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ऐलान, जानें मिली कितनी राशि 

इन जिलों को नर्सिंग और फिजियोथैरेपी कॉलेज की सौगात

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि नर्सिंग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार इसी बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। नर्सिंग कॉलेज में की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। ये कॉलेज बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, बीजापुर, कुरूद, नया रायपुर, बैकुंठपुर, कांकेर, कोरबा और महासमुंद में बनेंगे। इसके लिए 34 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इस बजट में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायगढ़ और मनेंद्रगढ़ में कॉलेज खोलने के लिए 6 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

https://youtu.be/B6asQ63OSh4

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Budget for Farmers: Gift to the farmers of Chhattisgarh in the budget

People also search for:Aayushman bharat Yojana cg budgetarthik vikasbastar tourismBudget SizeCG Budget For Aayushman Bharat YojanaCG Budget For Charan Paduka YojanaCG Budget For Pm Awas YojanaCG Budget For Ram Mandir Darshan YojanaCG Budget For Tirth Yatra YojanaCG Budget For TourismCG Budget Mukhyamantri Mobile Tower YojanaCg budget tendu pattaCharan paduka yojana cg budgetchhatraon ke liye yojanaenchhattisgarh budget 2025Chief Minister Vishnudev Saieconomic developmentemployment generationFinance Minister OP ChaudharyGDP growthindustry and tourismindustry aur tourismJashpur medical collegemahatari vandan yojanamahila kalyan yojanaenMukhyamantri Mobile Tower YojanaMukhyamantri Vishnudev SaiOP Choudhary on CG Budget 2025Pm awas Yojana cg budgetrajya budget announcementsrozgar srijanschemes for girl studentsservice sector developmentservice sector vikasstate budget announcementsVitta Mantri OP Chaudharywomen welfare schemesआर्थिक विकास बजटउद्योग और पर्यटन बजटछत्तीसगढ़ बजट 2025छत्तीसगढ़ बजट छात्राओं के लिए योजनाएँछत्तीसगढ़ बजट महिला कल्याण योजनाएँजशपुर मेडिकल कॉलेज बजटजीडीपी वृद्धिबस्तर पर्यटन बजटमहतारी वंदन योजना बजटमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बजटराज्य बजट घोषणाएँरोजगार सृजन बजटवित्त मंत्री ओपी चौधरीसेवा क्षेत्र विकास बजट
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am