ईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना
ईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना
निशिन, एक अक्टूबर (भाषा) कठिन पिच पर ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन की मदद से भारत ने एशियाई खेलों के पुरूष क्रिकेट सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को श्रीलंका को 124 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली जहां सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा ।
ईशान के 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सात विकेट पर 169 रन बनाये ।
जवाब में श्रीलंका ने पावरप्ले के भीतर ही छह विकेट 31 रन पर गंवा दिये थे और पूरी टीम 9 . 5 ओवर में 45 रन पर आउट हो गई ।
जसप्रीत बुमराह ने पहली दो गेंदों पर ही दो विकेट ले लिये जिसके बाद अक्षर पटेल ने भी दो विकेट लिये । श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए ।
श्रीलंका अब कांस्य पदक के लिये बांग्लादेश से खेलेगा जबकि भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा । दोनों मैच शनिवार को खेले जायेंगे ।
भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले फिर चर्चा है कि दोनों टीमें हाथ मिलायेंगी या नहीं । पिछले साल आपरेशन सिंदूर के बाद से भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है ।
श्रीलंका के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत ने सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला किया । अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी टीम में थे लेकिन बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया । तेज गेंदबाजी का जिम्मा सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर रहेगा ।
श्रीलंका ने भी भारतीय बल्लेबाजों के लिये फिरकी का जाल बुना और कुछ हद तक कामयाब भी रहे। सूर्यवंशी और ईशान की पारियों के बिना भारत का स्कोर काफी कम रहता ।
धूप खिलने के कारण आज दोनों टीमें इन खेलों में पहली बार मैदान पर उतरी । पावरप्ले में गेंद काफी टर्न ले रही थी जिससे साबित हो गया कि स्पिनरों का दबदबा रहेगा । श्रीलंका ने तेज गेंदबाजों से दो ही ओवर डलवाये ।
अभिषेक (तीन गेंद में सात रन) ने श्रीलंका के कप्तान साहन अराछिगे को छक्का लगाया लेकिन उसके बाद ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट थर्डमैन पर कैच दे बैठे ।
सैमसन ने नौ गेंद में सात रन बनाये और स्पिनर थारिंडु रत्नायके की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे ।
तीन ओवर स्पिनरों से कराने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को चौथे ओवर में गेंद सौंपी गई । सूर्यवंशी ने उन्हें लगातार चौके जड़कर दबाव में ला दिया ।
थारिंडु के तीसरे ओवर में सूर्यवंशी ने उन्हें लांग आन पर छक्का लगाया । पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 58 रन था । 15 वर्ष के सूर्यवंशी को अराछिगे ने शॉर्ट थर्डमैन पर लपकवाकर पवेलियन भेजा ।
कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल बीच के ओवरों में आउट हो गए जिससे रनगति धीमी पड़ी । ईशान ने हालांकि चार चौकों और चार छक्कों की अपनी पारी के दम पर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया ।
भाषा
मोना सुधीर
सुधीर
लेखक के बारे में
Web Title: ईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना
एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, क्या अय्यर की टीम मिलाएगी विरोधी टीम से हाथ?
01 Oct 2026 | 2:22 pmभारत और श्रीलंका के बीच एशियाई खेलों के सेमीफाइनल का स्कोर
01 Oct 2026 | 2:10 pm40 साल में पहली बार एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटेगा भारतीय टेनिस दल
01 Oct 2026 | 2:01 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pmभारत की ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं
01 Oct 2026 | 1:20 pmभारतीय महिला हॉकी टीम और ओलंपिक के टिकट के बीच चीन की दीवार
01 Oct 2026 | 1:04 pmअनीश सातवें स्थान पर, भारत ने 15 पदकों के साथ निशानेबाजी अभियान समाप्त किया
01 Oct 2026 | 1:02 pmखबर खेल एशियाड क्रिकेट भारत परिणाम
01 Oct 2026 | 12:35 pm