CG Nagriya Nikay Election 2025: कांग्रेस ने तय किया टिकट वितरण और दावेदारी का फार्मूला.. पार्षद के लिए ब्लॉक तो अध्यक्ष पद के लिए यहां करना होगा आवेदन..
कांग्रेस ने घोषणा की है कि नगरीय निकाय चुनावों के समान ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी पूरे जोर-शोर से लड़े जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि हर जिला, जनपद, और …
Chhattisgarh Nagriya Nikay Election Congress Candidates
Chhattisgarh Nagriya Nikay Election Congress Candidates : रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में इन चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि ये दोनों चुनाव एक साथ होंगे या अलग-अलग। तारीखों की घोषणा का इंतजार है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है।
राज्य की प्रमुख पार्टियां, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, ने अपने उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है। इन पार्टियों ने इस बार चुनावी मैदान में मजबूत और योग्य प्रत्याशियों को उतारने की योजना बनाई है।
कांग्रेस का टिकट वितरण में नया फॉर्मूला
Chhattisgarh Nagriya Nikay Election Congress Candidates : कांग्रेस ने टिकट वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। पार्टी ने इस बार उम्मीदवारों से आवेदन लेने के लिए एक विशेष प्रक्रिया तय की है। नए फार्मूलें के मुताबिक़ नगरीय निकाय क्षेत्रों में पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष को जमा कराने होंगे। नगरपालिका और नगर निगम के अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आवेदन संबंधित जिले के जिलाध्यक्ष को सौंपने होंगे। कांग्रेस का मानना है कि इस प्रक्रिया से संगठन के विभिन्न स्तरों पर पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी कांग्रेस की प्राथमिकता में
कांग्रेस ने घोषणा की है कि नगरीय निकाय चुनावों के समान ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी पूरे जोर-शोर से लड़े जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि हर जिला, जनपद, और पंचायत में अपने अधिकृत प्रत्याशियों को खड़ा किया जाए। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कांग्रेस की इस नई रणनीति से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सकती है। वहीं, भाजपा भी अपनी ओर से पूरी तैयारी में जुटी हुई है।
Chhattisgarh Nagriya Nikay Election Congress Candidates : अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पार्टियां अपनी योजनाओं को कैसे अमल में लाती हैं और जनता का विश्वास जीतने में किस हद तक सफल होती हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Nagriya Nikay Election Congress Candidates, Congress's new formula for ticket distribution
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm