CM Dhami Holi Milan 2026 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में किसके साथ मनाई होली? लोक कलाकारों के बीच मुख्यमंत्री का ये अंदाज देख रह जाएंगे हैरान

उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी काशीपुर में आयोजित ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर देवतुल्य जनता के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में लोक गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने उत्सव को खास बना दिया।

CM Dhami Holi Milan 2026 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में किसके साथ मनाई होली? लोक कलाकारों के बीच मुख्यमंत्री का ये अंदाज देख रह जाएंगे हैरान

CM Dhami Holi Milan 2026 / Image Source : X

Modified Date: March 1, 2026 / 06:14 pm IST
Published Date: March 1, 2026 6:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • काशीपुर में आयोजित ‘रंगोत्सव’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत।
  • पारंपरिक होली गीतों और लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियाँ।
  • क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद।

काशीपुर: CM Dhami Holi Milan 2026 उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी काशीपुर में आयोजित ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम में लोक संस्कृति और प्यार का अनूठा संगम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने देवतुल्य जनता के साथ खुशियाँ साझा कीं और सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने लोक गीत का लिया आनंद

इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने लोक गायकों और कलाकारों द्वारा गाए गए पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि “होली की यह लोक-परंपरा हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोकर आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”CM Pushkar Singh Dhami  उत्तराखंड की होली अपनी विविधता और सामाजिक भाईचारे के लिए जानी जाती है, जो हमारी विरासत को और मजबूत करती है।

दिग्गज नेता भी हुए शामिल

इस खास उत्सव में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , काशी अरोड़ा , महापौर दीपक बाली , विकास शर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित जनता ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया

रंगोत्सव के इस आयोजन ने न केवल लोगों को होली की बधाई दी, बल्कि हमारी लोक कलाओं को भी एक बड़ा मंच प्रदान किया। उपस्थित जनता ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प लिया। आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.