Delhi Election Result Lates Update: दिल्ली चुनाव में नहीं खुला कांग्रेस का खाता, रुझानों में एक भी सीट नहीं, जानें आप और बीजेपी का क्या है हाल
Delhi Election Result Lates Update: दिल्ली चुनाव में नहीं खुला कांग्रेस का खाता, रुझानों में एक भी सीट नहीं, जानें आप और बीजेपी का क्या है हाल

Delhi Election Result Lates Update
- दिल्ली में वोटों की गिनती जारी
- आज होगा 699 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला
- रुझानों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं
नई दिल्ली: Delhi Election Result Lates Update देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत डाले गए वोटों की गिनती आज हो रही है। चुनावी मैदान में उतरे 699 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रूझानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कई सीटों पर बीजेपी तो कई सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो अभी तक कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। कांग्रेस एक भी सीटों पर बढ़त नहीं बनाई है।
Delhi Election Result Lates Update आपको बता दें कि पीछे चल रहे अरविंद केजरीवाल अब आगे हो गए हैं। 254 वोटों से आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट पर सीएम पद के विरासत की जंग देखी जा रही है। दरअसल, इस सीट पर आप से अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस से संदीप दीक्षित और बीजेपी से प्रवेश वर्मा मैदान में हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम रहे हैं। वहीं, प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा सीएम रहे हैं, जबकि संदीप दीक्षित दिल्ली की सबसे लंबे समय तक सीएम रहीं शीला दीक्षित के बेटे हैं।
गौरतलब है कि पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ था। कुल मत प्रतिशत 60.54 फीसदी रहा। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=stzJybzc6SI
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम गिनती के बाद धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। सभी रूझान आज के दिन ही पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएंगे।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi Election Result Lates Update: Congress is behind in Delhi assembly elections
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm