DA Salary Hike Latest Update: सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स को कब मिलेगा 3% DA? 8 महीने से अटका है महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को हर महीने हो रहा इतने रुपए का नुकसान
DA Salary Hike Latest Update: सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स को कब मिलेगा 3% DA? 8 महीने से अटका है महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को हर महीने हो रहा इतने रुपए का नुकसान

DA Salary Hike Latest Update
- SC के फैसले के बाद बवाल
- 8 महीने से अटका 3% DA
- कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
भोपाल: DA Salary Hike Latest Update: सुप्रीम कोर्ट द्वारा महंगाई भत्ते (डीए) को कर्मचारियों का अधिकार बताए जाने के बाद प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स में लंबित महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। जुलाई 2025 से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत जारी करने की मांग अब तेज होती जा रही है।
3% DA नहीं मिला तो जेब पर मार! (Government Employees DA News)
DA Salary Hike Latest Update: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है, जबकि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केवल 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इसके चलते बीते 8 महीनों से कर्मचारियों और पेंशनर्स को वेतन और पेंशन में नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उमाशंकर तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से महंगाई भत्ते को कर्मचारियों का अधिकार बताया है। यही अधिकार मध्यप्रदेश शासन में कार्यरत लगभग 7.50 लाख नियमित कर्मचारियों और 4.50 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए। लेकिन पिछले 8 महीनों से डीए और डीआर नहीं मिलने के कारण हर कर्मचारी और पेंशनर को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
लाखों कर्मचारी-पेंशनर्स को हजारों का घाटा (Govt Employees News )
DA Salary Hike Latest Update: पिछले 8 महीनों से प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स 3% डीए और डीआर का इंतजार कर रहे हैं। 3% डीए-डीआर नहीं मिलने से प्रतिमाह कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिमाह 465 से 556 रुपये तक का नुकसान। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिमाह 585 से 1473 रुपये तक का नुकसान। द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को प्रतिमाह 1683 से 2019 रुपये तक का नुकसान। प्रथम श्रेणी अधिकारियों को प्रतिमाह 2397 से 4230 रुपये तक वेतन में कमी।
इस मुद्दे पर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता अपने-अपने स्तर पर बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव और भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने इस विषय पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। फिलहाल कर्मचारी संगठन सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग कर रहे हैं, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका बकाया महंगाई भत्ता और राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं मिली है, जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को अधिक डीए दे रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: DA Salary Hike Latest Update
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm