Durg News: बंद कमरे में युवती संग संबंध बना रहा था डॉक्टर, गांव वालों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, दुर्ग सुसाइड केस में 9 आरोपी गिरफ्तार
Durg News: पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं इसमें 6 से 7 लोगों की और गिरफ्तारी आगे भी करने की बात …

- डॉक्टर को एक्सपोज करने अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाया
- डॉक्टर को बुलाकर दंड स्वरूप 5 लाख रुपए भी मांगे
- इँजेक्शन लगाकर सुसाइड करने का किया था प्रयास
दुर्ग: Durg News, दुर्ग के चारामा के ग्राम पुरी में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉ. बी. राठौर के एक युवती के संग अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या करने के मामले में छावनी पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 मई को सुसाइड करने के दौरान डॉ राठौड़ ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने कई नामों का जिक्र किया था और इसी आधार पर पुलिस ने तफतीश की, जिसमें आरोपियों की भूमिका खुलकर सामने आई। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं इसमें 6 से 7 लोगों की और गिरफ्तारी आगे भी करने की बात कही है।
डॉक्टर को एक्सपोज करने अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाया
आज इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि डॉ. बी. राठौर गांव की ही एक युवती से अक्सर मिलते थे औऱ् उनके बीच संबंध भी थे। जिसे लेकर गांव के कुछ लोगों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने डॉक्टर को एक्सपोज करने अंतरंग संबंधों का कमरे के उपर लगे वेंटिलेशन से वीडियो बनाया।
डॉक्टर को बुलाकर दंड स्वरूप 5 लाख रुपए भी मांगे
आरोपियों ने गांव के लोगों को यह वीडियो दिखाया। जिसके बाद गांव में ही सामाजिक बैठक बुलाई गई और इसमें डॉक्टर को बुलाकर दंड स्वरूप 5 लाख रुपए भी मांगे गए। लेकिन ड़ॉक्टर ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बीच किसी ने वह अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। और अगले दिन लोकल मीडिया से लेकर अखबारों की सुर्खियों में वायरल वीडियो की खबरें छा गई, और इसी बीच डॉक्टर ने भिलाई में आकर सुसाइड कर लिया।
इँजेक्शन लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया
सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि डॉक्टर राठौर ने चारामा से आने के बाद घर पर ही कोई इँजेक्शन लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था, लेकिन घऱवाले उन्हें अस्पताल ले आए और वह बच गया। लेकिन वापस घर जाने के बाद वे छावनी के टाटा लाइन में रहने वाले अपने भांजे के यहां आ पहुंचा और देर रात यहां फांसी लगा ली। सीएसपी पाटिल ने बताया कि छावनी पुलिस ने आरोपियों के पास से उन मोबाइल को भी जब्त किये हैं जिससे यह पूरा वीडियो बनाया गया और वायरल किया गया।
read more: दिल्ली: छावनी इलाके में सैनिकों के गंदे नाले से होकर गुजरने की मजबूरी पर अदालत ने लिया संज्ञान
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Durg News: Doctor was having sex with a girl in a closed room, villagers made a video and made it viral, big revelation in Durg suicide case
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm