Threat To Santosh Kumar Singh: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बिहार के मंत्री से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
Threat To Santosh Kumar Singh: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बिहार के मंत्री से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Threat To Santosh Kumar Singh। Image Credit: IANS X Handle
पटना। Threat To Santosh Kumar Singh: पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में 24 वर्षीय संजय यादव को गिरफ्तार किया है। इसमें हैरानी की बात ये है कि, ये कोई मामूली बात नहीं है बल्कि इस आरोपी ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर मंत्री को अपनी मांगें मनवाने के लिए धमकाया था। बता दें कि, इस आरोपी ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपित संजय यादव को कोतवाली पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। मिली जानकारी के अम वह उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के फुलपुर थानांतर्गत चित्रवाल मुंडीयार का रहने वाला है।
बता दें कि, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय संजय यादव है, जो एक बेरोजगार युवक बताया जा रहा है। अक्टूबर 2024 में उसकी नौकरी छूट गई, जिसके बाद वह लगभग तीन महीने पहले मुंबई से वापस अपने गांव, उत्तर प्रदेश लौटा था। इस बीच उसने सोशल मीडिया में लॉरेंस विश्नोई के बारे में पढ़ा और रंगदारी की योजना बनाई। जिसके बाद पुलिस की जांच में पता चला है कि संजय ने फोन कर अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस विश्नोई के नाम का इस्तेमाल करते हुए मंत्री से 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इसके साथ ही, उसने धमकी दी थी कि रंगदारी नहीं देने पर मंत्री को 24 घंटे के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
Threat To Santosh Kumar Singh: मिली जानकारी के अनुसार, रकम देने के लिए संजय ने वॉट्सएप पर स्कैनर भेजा था। जिसके बाद पुलिस ने रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल नंबर का विवरण निकाला और लोकेशन आजमगढ़ की मिली। इसके बाद डीआइयू की टीम ने आजमगढ़ पहुंची और उसे धर दबोचा। अब पटना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह इस अपराध को अकेले अंजाम दे रहा था या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है।
Bihar: Patna Police arrested 24-year-old Sanjay Yadav, who demanded 30 lakh rupees in extortion from Bihar's Minister Santosh Kumar Singh. He (Sanjay Yadav) is an unemployed man, used the name of Lawrence Bishnoi to threaten the minister. After an investigation, he was arrested… pic.twitter.com/xVLura404I
— IANS (@ians_india) January 15, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Extortion demanded from Bihar minister in the name of Lawrence Bishnoi, threatened to kill if not paid
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm