#SarkarOnIBC24: EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 15 फरवरी को आएंगे चुनाव के नतीजे
CG Nikay Chunav 2025: नगरीय निकायों के लिए हुई वोटिंग में वोटर्स ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। अब सभी को इंतजार है 15 फरवरी का

CG Nikay Chunav 2025/ Image Creidt: IBC24
रायपुर: CG Nikay Chunav 2025: नगरीय निकायों के लिए हुई वोटिंग में वोटर्स ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। अब सभी को इंतजार है 15 फरवरी का जब चुनाव के नतीजे आएंगे। प्रदेश में मतदान को लेकर वोटर्स में कैसे रहा रुझान।
छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए, जो छिटपुट विवाद के कुछ मामलों को छोड़कर आमतौर पर शांतिपूर्ण रहे। मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही प्रदेश में कई पोलिंग बूथों से EVM के काम नहीं करने या खराब होने की शिकायतें सामने आई। EVM बदलकर मतदान की प्रक्रिया को शुरू कराया गया। प्रदेश में वोटिंग को लेकर मिली जुली तस्वीरें देखने को मिली। कई मतदान केंद्र पर सुबह से ही भीड़ नजर आई तो कहीं वोटिंग धीरे-धीरे परवान चढ़ी और वोटर्स की कतार बढ़ती गई। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी वोटिंग का उत्साह देखने को मिला।
CG Nikay Chunav 2025: बिलासपुर के वार्ड 30 के एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान EVM का बटन फंस गया। वोटर्स महापौर की वोटिंग के बाद पार्षद को वोट नहीं डाल पाए.. जिस पर वोटर्स में नाराजगी देखने को मिली, तो रायपुर में 10 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर खराब EVM बदलकर वोटिंग शुरू कराई गई। धमतरी के रिसाई पारा पोलिंग बूथ पर बीजेपी और निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। तीखी नोक-झोंक और धक्का-मुक्की के बाद पुलिस बल तैनात करना पड़ा। बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर प्रत्याशी के समर्थकों की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई, जिससे विवाद की स्थिति बनी, तो रायपुर के रविशंकर शुक्ल वार्ड में कई लोगों के नाम वोटर्स लिस्ट से गायब मिले। जिसे लेकर वोटर्स ने पोलिंग बूथ के बाहर प्रदर्शन किया। इसी तरह कवर्धा में हजारों वोटर्स मतदान से वंचित हो गए और अलग अलग वार्डों में इसे लेकर भटके, तो उधर सारंगढ़ की सरसीवा नगर पंचायत में एक पोलिंग बूथ पर शासकीय कर्मचारी पर प्रचार का आरोप लगा। जिसे लेकर बीजेपी प्रत्याशी समर्थकों ने हंगामा कर दिया। वहीं वोटिंग खत्म होने के साथ कांग्रेस और बीजेपी में जीत को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई। कांग्रेस ने जहां नगर निकायों में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराए जाने की उम्मीद जताई वहीं बीजेपी ने इस बार पासा पलटने का दावा किया।
छत्तीसगढ़ की जनता अपना फैसला EVM में कैद कर चुकी है। प्रदेश में पहली बार EVM से चुनाव संपन्न हुए और महापौर/अध्यक्ष के साथ वोटर्स ने अपने पार्षदों को भी चुना। अब सबको इंतजार है 15 फरवरी का जब EVM वोटिंग के आंकड़े उगलेंगी और नतीजों के साथ प्रदेश के 10 नगरीय निकायों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों की तस्वीर साफ हो जाएगी। जिसमें देखने दिलचस्प होगा की कांग्रेस और बीजेपी में से कौन बाजी मारता है।
https://youtu.be/FeNRlkqoDtg?si=89sF_QEYGF3kzWI0
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: fate of the candidates is captured in EVM, election results will be declared on February 15
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm