CG News: लेबर इंस्पेक्टर 20, शिक्षक 15 तो चपरासी के लिए 8 लाख की मांग, नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 38 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
fraud of about Rs 38 lakh: बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर एस पी त्रिलोक …

fraud of about Rs 38 lakh. image source: ibc24
- बेरोजगारों से अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रकम मांगी
- आरोपियों ने बेरोजगारों से कुल 37,67,900 रुपये की ठगी की
खैरागढ़: fraud of about Rs 38 lakh खैरागढ़ जिले के गंडई थाना क्षेत्र में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर एस पी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आरोपियों ने बेरोजगारों से कुल 37,67,900 रुपये की ठगी की थी।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2022 का है। आरोपी बिशेसर ध्रुव और भुवनेश देवांगन ने बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके मंत्रालय में अच्छे संपर्क हैं और वे नौकरी दिला सकते हैं। आरोपियों ने बेरोजगारों से अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रकम मांगी थी। शिक्षक पद के लिए 15 लाख, चपरासी के लिए 8 लाख और लेबर इंस्पेक्टर के लिए 20 लाख की मांग की थी।
उनके झांसे में आकर संतोष और उसके रिश्तेदारों – संजू, विद्या, त्रिलोक और विवेक देवांगन ने मिलकर कुल 37.67 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से बिशेसर और उसके साथी भुवनेश देवांगन को दे दिए। आरोपियों ने बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। जब बेरोजगारों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया और कहा कि वे नौकरी दिलाने के लिए पैसे दे दिए हैं। आरोपियों ने बेरोजगारों को चेक भी दिए थे, लेकिन वे बाउंस हो गए। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में इस बात की शिकायत की थी।
बहरहाल गंडई थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों से इस बात की भी जानकारी हासिल करेगी कि इनके अलावा इन आरोपियों ने कहीं और किसी से भी इस तरह की ठगी तो नहीं की। इस मामले के सामने आने के बाद बेरोजगारों से नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है, जिससे पुलिस भी हैरान है।
read more: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया आईआईसीटी के साथ सहयोग कर रहे हैं: वैष्णव
read more: Skanda Sashti 2025: कल रखा जाएगा स्कंद षष्ठी का व्रत, जानें क्या है इसका महत्व और पूजा विधि
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Demand of Rs 20 lakh for labour inspector, Rs 15 lakh for teacher and Rs 8 lakh for peon, fraud of about Rs 38 lakh in the name of getting job, two accused arrested
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm