Gandhinagar Violence: गांधीनगर में गरबा उत्सव में हिंसक झड़प! दूसरे समुदाय ने जमकर बरसाए पत्थर, दुकानों-गाड़ियों में की आगजनी, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार
Gandhinagar Violence: गांधीनगर में गरबा उत्सव में हिंसक झड़प! दूसरे समुदाय ने जमकर बरसाए पत्थर, दुकानों-गाड़ियों में की आगजनी, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार
Gandhinagar Violence/Image Source: IBC24
- गांधीनगर- गरबा उत्सव के बीच हिंसक झड़प
- दहेगाम में दो समुदायों के बीच पथराव
- लोगों ने दुकानों-गाड़ियों में लगाई आग
गांधीनगर: Gandhinagar Violence: गांधीनगर जिले के दहेगाम के बहियाल गांव में गुरुवार देर रात गरबा उत्सव के बीच दो समुदायों के बीच तनाव और हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। यह विवाद सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के कारण शुरू हुआ जो जल्दी ही पथराव और आगजनी में बदल गया।
पुलिस के अनुसार, एक युवक ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में #iLoveMuhammad की जगह #IloveMahadev लिखने को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे। इसके बाद उस युवक की चाय की दुकान को आग लगा दी गई। साथ ही इलाके में चल रहे गरबा कार्यक्रम को भी निशाना बनाया गया। हिंसा में आठ से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए कई दुकानों में तोड़फोड़ हुई और एक दुकान में आग लगाई गई।
Gandhinagar Violence: भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया जिससे पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
बीती रात गांधीनगर के देहगाम हुई कोमी हिंसा के बाद स्थिति संपूर्ण नियंत्रण में।
दरअसल, सोशल मीडिया में हुई एक पोस्ट के बाद दो समुदाय के बीच बढ़ा था तनाव।
आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
हिंदू की दुकान जलाने वाले और गरबा पंडाल पर हमला करनेवालों ५० से ज्यादा… pic.twitter.com/70HHpSg9Mt— Dixit Soni (@DixitGujarat) September 25, 2025
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में रहे सावधान, मौसम विभाग ने दी तेज आंधी-तूफान की चेतावनी
- नवरात्रि के चौथे दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन, अच्छी खबर की उम्मीद, पढ़ें आज का राशिफल
- कटघोरा में रात को चली गोलियां! फिल्मी स्टाइल में घर के बाहर फायरिंग, बस में भागते पकड़ा गया आरोपी
- लद्दाख में पूर्ण राज्य की मांग पर बवाल, BJP दफ्तर और CRPF की गाड़ियाँ फूंका, 4 की मौत, 72 लोग घायल
- महाकाल के दरबार में अभिनेता संजय दत्त! भस्म आरती में लीन हुए ‘बाबा’, बोले- मुझे बहुत अच्छा लगा, यह बहुत बड़ी शक्ति है

Facebook


