Ghaziabad Dumping Ground Dispute / Image Source : X
गाजियाबाद : Ghaziabad Dumping Ground Dispute उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड (कूड़ाघर) को लेकर विवाद बढ़ गया है। ट्रॉनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कूड़ाघर बनाने का विरोध शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर हंगामा और बवाल हुआ। पुलिस ने लोगों को गाड़ियों में भरना शुरू कर दिया वहीँ ग्रामीण ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे इस जमीन पर कूड़ाघर नहीं, बल्कि स्कूल और अस्पताल चाहते हैं क्योंकि कूड़े की बदबू से लोग बीमार पड़ रहे हैं। Dumping Ground Dispute बवाल तब शुरू हुआ जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरन गाड़ियों में भरकर ले जाने की कोशिश की। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई में महिलाओं और बुजुर्गों समेत करीब 50-60 लोग घायल हुए हैं, और एक बुजुर्ग महिला तो बेहोश भी हो गई। इस मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है.
फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की है। UP Police Viral Video, पुलिस का कहना है कि भीड़ के हिंसक होने के बाद उन्हें बल प्रयोग करना पड़ा। दूसरी ओर, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।
यूपी – गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज। इससे पहले भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि लाठीचार्ज में कइयों को चोटें आई हैं। किसान चाहते हैं कि जमीन पर स्कूल/अस्पताल बने, न कि कूड़ाघर। pic.twitter.com/cJXLa1dnpV
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 15, 2026