Youtuber Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद सरकार का बड़ा कदम, Youtubers के लिए बनेंगे नए नियम!
Youtuber Jyoti Malhotra: सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने होम विभाग के अधिकारियों को इस विषय में स्पष्ट निर्देश दिए हैं और जल्द ही एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर …

Youtuber Jyoti Malhotra, image source: Jyoti Malhotra instagram
- Youtubers और इंफ्लुएंसर्स के लिए सख्त कदम उठाने जा रही हरियाणा सरकार
- मुख्यमंत्री ने जल्द ही एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा
- Youtubers द्वारा बनाए जा रहे कंटेंट की निगरानी को लेकर भी गंभीर चर्चा
नई दिल्ली: Youtuber Jyoti Malhotra, पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में Youtuber ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार अब सोशल मीडिया पर सक्रिय Youtubers और इंफ्लुएंसर्स के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर अब इस वर्ग के लिए नए दिशा-निर्देश और नियम-कानून बनाए जा सकते हैं। खासकर ट्रैवल ब्लॉगर्स द्वारा तैयार किए जाने वाले कंटेंट को लेकर विशेष नियम बनाए जाने की संभावना है।
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने होम विभाग के अधिकारियों को इस विषय में स्पष्ट निर्देश दिए हैं और जल्द ही एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा गया है। इस प्रक्रिया में गृह विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समेत कई अन्य विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।
हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में जिलों के SSP, CP और DC के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
बैठक में Youtuber ज्योति मल्होत्रा का मुद्दा भी सामने आया, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और Youtubers द्वारा बनाए जा रहे कंटेंट की निगरानी को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।
read more: चीन, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ मिलकर सीपीईसी को विस्तारित करने पर सहमति जताई
गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जहां विभिन्न जांच एजेंसियों ने उनसे कई दौर की पूछताछ की। उनकी पाकिस्तान यात्रा और पाक उच्चायोग से संपर्क को लेकर कई सवाल पूछे गए। जांच के दौरान पुलिस को उनका एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, उस मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर संवेदनशील सूचनाओं के आदान-प्रदान और पाक उच्चायोग से संपर्क होने के आरोप हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Government's big step after Jyoti Malhotra's arrest, new rules will be made for Youtubers in Haryana
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm