Groom Died on Suhagrat: सुहागरात के दिन ही दूल्हे की मौत, हो गया ये दर्दनाक हादसा, परिवार में पसरा मातम
सुहागरात के दिन ही दूल्हे की मौत, हो गया ये दर्दनाक हादसा, Groom dies on wedding day in Madhya Pradesh, Read

Groom Died on Suhagrat. Image Source-IBC24 Archive
शहडोल: Groom Died on Suhagrat: मध्यप्रदेश के शहडोल में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है। यहां शादी के अगले दिन सड़क दुर्घटना में दूल्हे के दर्दनाक मौत हो गई और शादी की खुशियां चंद घंटे में ही मातम में बदल गई। बताया गया है कि दूल्हा दीपेंद्र साकेत ससुराल से मिली बाइक से अपनी पत्नी के लिए गिफ्ट लेने गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
Groom Died on Suhagrat: मिली जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरीया निवासी 20 वर्षीय दीपेंद्र साकेत 20 अप्रैल को सीधी जिला के मगरोहर गांव में बारात गईं थी। विवाह के बाद अगले दिन 21 अप्रैल की दोपहर विदाई के बाद बारात घर लौटी। दूल्हे को शादी में एक मोटर साइकिल भी उपहार में मिली थी, जिसमें सवार होकर वह अपनी पत्नी के लिए तोहफा लेने ब्यौहारी गया था। वहां से तोहफा लेकर लौटते समय घर से दो किलोमीटर पहले सराई सांधा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गईं।
टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में बाइक में सवार दूल्हा समेत सामने वाली बाइक चालक की भी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही दुल्हा दीपेंद्र की मौत की खबर गांव और ससुराल पहुंची। शादी की खुशी मातम में बदल गई। मामले की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया औऱ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Groom dies on wedding day in Madhya Pradesh
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm