GTA 6 Release Date: सबसे बड़े गेम का काउंटडाउन शुरू? लीक हुई हर जानकारी ने फैंस को कर दिया बेचैन! जानिए कब रिलीज होगी GTA 6

GTA 6 Release Date: कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि गेम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। नवंबर 2025 में स्पष्ट किया गया कि देरी किसी समस्या की वजह से नहीं बल्कि गेम को और बेहतर और खिलाड़ियों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए की गई है।

GTA 6 Release Date: सबसे बड़े गेम का काउंटडाउन शुरू? लीक हुई हर जानकारी ने फैंस को कर दिया बेचैन! जानिए कब रिलीज होगी GTA 6

(GTA 6 Release Date/ Image Credit: x.com)

Modified Date: May 7, 2026 / 01:11 pm IST
Published Date: May 7, 2026 1:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • GTA 6 की नई रिलीज डेट: 19 नवंबर 2026
  • लॉन्च प्लेटफॉर्म: PS5 और Xbox Series X/S
  • पहली बार ड्यूल प्रोटैगोनिस्ट सिस्टम देखने को मिलेगा

GTA 6 Release Date: लंबे इंतजार और कई अफवाहों के बाद Rockstar Games ने आखिरकार अपने सबसे बड़े गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह गेम अब 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए लॉन्च होगा। पहले इसे 2026 की शुरुआत में लाने की योजना थी। लेकिन अब फैंस को कुछ और इंतजार करना पड़ेगा।

देरी की वजह क्या रही?

कंपनी ने पहले ही संकेत दिया था कि गेम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए। नवंबर 2025 में यह साफ किया गया कि देरी किसी तकनीकी समस्या के कारण नहीं बल्कि गेम को और बेहतर और परफेक्ट बनाने के लिए की गई है। डेवलपर्स चाहते हैं कि खिलाड़ियों को हाई-क्वालिटी और बेहतरीन अनुभव मिले। इसी वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।

कहानी में बड़ा बदलाव

इस बार GTA 6 की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और रियलिस्टिक होगी। गेम की कहानी Leonida नाम की काल्पनिक जगह पर आधारित है जो फ्लोरिडा से प्रेरित है। इसमें Vice City को नए और मॉडर्न अंदाज में दिखाया जाएगा। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहली बार गेम में दो मुख्य किरदार एक महिला और एक पुरूष होंगे। जिससे कहानी और गेमप्ले दोनों में नया ट्विस्ट मिलेगा।

प्लेटफॉर्म, परफॉर्मेंस और आगे की योजना

रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम PS5 और Xbox Series X पर 30fps पर चल सकता है। PC वर्जन की अभी कोई आधिकारिक तारीख नहीं है। लेकिन इसके 2027 तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी बड़े मार्केटिंग कैंपेन की तैयारी में है। जिसमें नए ट्रेलर, गेमप्ले और स्टोरी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।