Gwalior Property Dispute : संपत्ति के लिए बेटे ने बुजुर्ग पिता के साथ किया ऐसा सलूक! बेटी-दामाद पर भी लगे गंभीर आरोप, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
ग्वालियर में 78 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे, बेटी और दामाद पर संपत्ति हड़पने, मारपीट और जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस …

Gwalior Property Dispute :
- कोर्ट के आदेश पर बेटे, बेटी और दामाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- बुजुर्ग ने बेटे पर बेल्ट से गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया।
- पुलिस मकान के दस्तावेज, गवाहों के बयान और CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
ग्वालियर : Gwalior Property Dispute मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में संपत्ति के लालच में बुजुर्ग पिता की पिटाई और मकान पर धोखे से कब्जा करने के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। Property Dispute चार शहर का नाका निवासी 78 वर्षीय शिवचरण लाल कुशवाह की शिकायत पर अदालत ने उनके बेटे, बेटी और दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
दअरसल हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका निवासी शिवचरण लाल कुशवाह पहलवान डेयरी के पास स्थित अपने पुराने मकान में रहते हैं। Property Dispute Violence उन्होंने कोर्ट को दी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा राधाकृष्ण, बेटी सुनीता कुमारी और दामाद धर्मेन्द्र लंबे समय से मकान पर कब्जा जमाने की फिराक में थे। 17 दिसंबर को तीनों ने शिवचरण को मकान के बारे में बात करने के बहाने बुलाया।
बेटे ने बेल्ट से दबाया गाला
बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में शिवचरण ने आरोप लगाया कि बेटे राधाकृष्ण ने बेल्ट से उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसी दौरान नाती वहां आ गया जिससे बुजुर्ग की जान बच गई। शिवचरण का आरोप है कि बेटी सुनीता और दामाद धर्मेन्द्र ने धोखे से मकान को अपने नाम करवा लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने उन्हें धमकियां दीं।
बेटी और बेटा दोनों पर लगाए आरोप
पीड़ित बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गए। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। मजबूर होकर शिवचरण ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में उन्होंने बेटे पर मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। वहीं बेटी और दामाद पर धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया।
जाँच में जुटी पुलिस
इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए कि शिवचरण की शिकायत पर राधाकृष्ण के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में, जबकि सुनीता कुमारी और धर्मेन्द्र के खिलाफ धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने की धाराओं में केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मकान के दस्तावेज, गवाहों के बयान और CCTV फुटेज खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें
- Pooja Hegde New Look: चॉकलेटी ड्रेस, दिलकश अंदाज और Pooja Hegde का जादू.. तस्वीरें देख हो जाएंगे फिदा!
- Sawan 2026 Sadesati: क्या साढ़ेसाती और ढैय्या ने रोक रखी है आपकी तरक्की? जानें, इन उपायों से कैसे विफल हो जाती है साढ़ेसाती की वक्र दृष्टि?
- Chhattisgarh ka Anokha School Kaha Hai: छात्र तो नहीं...कुत्ता रोज समय से पहुंच जाता है स्कूल, छत्तीसगढ़ का अनोखा सरकारी स्कूल जहां टीचर तो हैं, लेकिन स्टूडेंट एक भी नहीं
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Court Orders FIR Against Son, Daughter and Son-in-Law in Property Dispute
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm