Hardik Pandya Girlfriend Birthday: ‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस’, पूल में हार्दिक पांड्या के बांहों में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, आधी रात इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक फोटो

Hardik Pandya Girlfriend Birthday: हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस’, पूल में हार्दिक पांड्या के बांहों में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, आधी रात इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक फोटो

Hardik Pandya Girlfriend Birthday: ‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस’, पूल में हार्दिक पांड्या के बांहों में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, आधी रात इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक फोटो

Hardik Pandya Girlfriend Birthday/Image Source: Hardik Pandya

Modified Date: February 19, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: February 19, 2026 2:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हार्दिक पांड्या की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल,
  • गर्लफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश
  • फैंस ने लगाई बधाइयों की झड़ी

Hardik Pandya Girlfriend Birthday:  टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी शानदार फॉर्म और निजी जीवन दोनों को लेकर चर्चा में हैं। 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में हार्दिक ने 31 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दी और फिर गेंदबाजी में 1 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद हार्दिक अपने पर्सनल जीवन को लेकर भी सुर्खियों में आए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा “हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस” जिसे उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रिया दी।

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश (Mahika Sharma Birthday Wish)

Hardik Pandya Girlfriend Birthday:  हार्दिक की लाइफ में माहिका शर्मा की एंट्री उनके करियर और मानसिक स्थिति के लिए अहम रही है। 2024 में मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक टूट चुके थे और इसका असर उनके खेल पर भी दिखा था। आईपीएल 2024-25 का सीजन उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बाद माहिका शर्मा ने उनके अंदर के क्रिकेट प्रेमी को फिर से जगाया। हार्दिक ने बताया कि आईपीएल के बाद माहिका के साथ हुई बातचीत और उनकी प्रेरणा ने उन्हें फिर से खुद को ट्रेनिंग में झोंकने के लिए प्रेरित किया। हार्दिक ने बताया कि वे रोजाना 6-7 घंटे अभ्यास करते हैं। वे बेंगलुरु स्थित एनसीए में दोपहर 3:30 बजे पहुंचते और रात 12:30 बजे तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं। कई बार तो लाइट बंद होने तक भी मैदान पर रहते हैं।

माहिका शर्मा ने लौटाई हार्दिक की खुशियां और क्रिकेट का जुनून (Hardik Pandya love life)

Hardik Pandya Girlfriend Birthday:  हाल ही में हार्दिक ने जियोस्टार के कार्यक्रम में कहा की मैंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी क्षमता का केवल 40 प्रतिशत ही इस्तेमाल किया है। मेरी ‘लेडी लक’ माहिका ने मेरी खोई हुई आत्मविश्वास और क्रिकेट के प्रति जुनून वापस दिलाया। बल्लेबाजी हमेशा मेरे दिल के करीब रही और अब मैं इसे पूरी तरह निखारने के लिए समर्पित हूं। इस तरह हार्दिक पांड्या न केवल मैदान पर धमाल मचा रहे हैं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुशहाल और प्रेरित दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि माहिका उनके करियर और जीवन में सबसे बड़ी सहारा रही हैं जिन्होंने उन्हें फिर से खेल और जीवन में संतुलन दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।