Sagar Jahrili Sharab Death Case: जहरीली शराब से भाजपा नेता सहित 11 लोगों की मौत, 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, इधर आबकारी-पुलिस विभाग के कई अफसर सस्पेंड
जहरीली शराब से भाजपा नेता सहित 11 लोगों की मौत, Sagar Jahrili Sharab Death Case Latest News
Sagar Jahrili Sharab Death Case. Image Source- IBC24 Archive
सागर: Sagar Jahrili Sharab Death Case मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 74 लोग अस्पताल में भर्ती है। मृतकों में बरा भाजपा मंडल के महामंत्री हरनाम राय भी शामिल है। इस मामले को लेकर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ने बंडा थाने में 20 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। आरोप है कि ये सभी लोग सस्ती शराब को मिलावटी तरीके से ब्रांडेड बनाकर बेचते थे। अब पुलिस ने शराब के कारोबार और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Sagar Jahrili Sharab Death Case बता दें कि मामला नौरोजा और घुघरा खुर्द गांव का है। रात में 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई। मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। एहतियातन क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील किया गया है। इनमें बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा की दुकानें शामिल हैं।अधिकारी दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहे हैं।
अधिकारियों पर गिरी गाज
लापरवाही पर आबकारी-पुलिस विभाग के 5 अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं। इनमें सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते, बंडा के आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते, गूगरा चौकी प्रभारी ASI पूरन सिंह और बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरज श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया है।
- Tilak-Vaibhav Fight Video: मैदान में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी, बीच-बचाव करने पहुंचे अंपायर, आप भी देखें वीडियो
- Satya Niketan Building Collapse: राजधानी के सत्य निकेतन में ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी
- Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला
- Urmila Matondkar: थाई-स्लिट गाउन में उर्मिला का कातिलाना अंदाज! 52 की उम्र में दिखीं बेहद हसीन
- Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, अब इस दिन होगी सुनवाई
- Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की धमकी

Facebook


