‘दोस्त को किसी ने परेशान किया तो आग लगा दूंगा’, माना बाल संप्रेषण गृह में जलते हुए बम के साथ चिठ्ठी फेंक कर दी चेतावनी

Ads

burning bomb throw in child welfare home: बदमाश युवक ने बम के साथ एक चिठ्ठी भी फेंकी है, इस चिठ्ठी में साफ शब्दों में धमकी दी गई है कि, मेरे दोस्त को किसी ने परेशान किया तो सम्प्रेषण गृह में आग लगा दूँगा।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2025 / 08:19 PM IST,
    Updated On - April 11, 2025 / 08:22 PM IST

UP News/ Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • आरोपी का दोस्त माना बाल सम्प्रेषण गृह में आर्म्स एक्ट के मामले में बंद
  • पुलिस ने आकाश विश्वकर्मा नामक युवक को इस मामले में गिरफ्तार किया

रायपुर: burning bomb throw in child welfare home, माना स्थित बाल संप्रेषण गृह में एक बदमाश ने जलता हुआ देशी बम फेंक ​दिया। बदमाश युवक ने अपने दोस्तों को परेशानी से बचाने के नाम पर बम फेंका है। बताया जा रहा है कि बाल संप्रेषण गृह में बंद अपचारी बालकों को धमकाने के लिए यह बम फेंका गया है।

बदमाश युवक ने बम के साथ एक चिठ्ठी भी फेंकी है, इस चिठ्ठी में साफ शब्दों में धमकी दी गई है कि, मेरे दोस्त को किसी ने परेशान किया तो सम्प्रेषण गृह में आग लगा दूँगा। फिलहाल माना पुलिस ने आकाश विश्वकर्मा नामक युवक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का दोस्त माना बाल सम्प्रेषण गृह में आर्म्स एक्ट के मामले में बंद है।

read more: पूर्व BJP पार्षद एवं रायपुर नगर निगम में MIC सदस्य के पति को 5 साल की कारावास की सजा, जानें पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश विश्वकर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फटाका दुकान में मिलने वाले बम संप्रेक्षण गृह के अंदर फेंका, हालांकि ये बम फटा नहीं। जिससे किसी भी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का दोस्त बाल संप्रेक्षण गृह में है। जिसे मिलने के लिए वो अक्सर जाया करता था। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी दौरान उसे पता चला होगा कि स्टॉफ उन्हें किसी बात को लेकर परेशान कर रहे हैं। जिसके बाद आरोपी युवक ने ये कदम उठाया। माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 326(g)-BNS, 351(4)-BNS दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

read more:  जेएनयू छात्र संघ चुनाव 25 अप्रैल को होगा, 28 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे