India Pakistan War LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा….India Pakistan War LIVE: Tension increased between India and Pakistan, Indigo issued advisory

India Pakistan War LIVE | Image Source | IBC24
नई दिल्ली: India Pakistan War LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।
India Pakistan War LIVE: इंडिगो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा की इन असाधारण परिस्थितियों में सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े उपाय लागू किए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा में अतिरिक्त समय रखें। हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं।
इंडिगो ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है।
एयरलाइन ने ट्वीट किया, "इन असाधारण समय में, सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए जा रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें। हम आपकी समझदारी और सहयोग की… pic.twitter.com/7u4eA7QkY8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
India Pakistan War LIVE: इधर स्पाइसजेट ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने ट्वीट किया की सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के मद्देनजर, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। एयरलाइन की इस एडवाइजरी का उद्देश्य यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाना और सुरक्षा प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डों पर समय से पहले पहुंचें और एयरलाइन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
स्पाइसजेट ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की।
एयरलाइन ने ट्वीट किया, "सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के मद्देनजर, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।" pic.twitter.com/rzUhw2E37z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: India Pakistan War LIVE: Tension increased between India and Pakistan
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm