India Pakistan War Latest Update: ड्रोन हमलों के बाद भारत का जवाबी एक्शन, लाहौर पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
India took a big action after drone attacks, attacked Lahore

India Pakistan War Situation
नई दिल्लीः India Pakistan War Situation भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने माकुल जबाव दिया और अपने एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 से 8 पाकिस्तानी ड्रोनों को गिरा दिया है। आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी शेलिंग की जा रही है। इधर भारत ने भी लाहौर पर हमला कर दिया है। भारत ने लाहौर में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है।
भारत ने बॉर्डर पर तैनात किए ये हथियार
India Pakistan War Situation भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम करने के लिए सीमाओं पर एंटी-ड्रोन हथियारों का उपयोग शुरू कर दिया है। इनमें L-70, ZSU-23 और शिल्का सिस्टम शामिल हैं, जो विशेष रूप से कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन और अन्य हवाई खतरों को निष्क्रिय करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। L-70 और ZSU-23 जैसे तोप-आधारित प्रणालियाँ ड्रोन को सटीक निशाने पर लाकर नष्ट करने में सक्षम हैं, जबकि शिल्का सिस्टम अपनी तेज़ फायरिंग दर के साथ ड्रोन और छोटे विमान को हवा में ही नष्ट कर देता है। ये एंटी-ड्रोन हथियार पाकिस्तान से आ रहे लगातार ड्रोन हमलों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण रक्षा कवच बन गए हैं, जिससे भारतीय सीमा की सुरक्षा मजबूत हुई है। भारतीय सेना और वायुसेना ने इन प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है और सीमा पर निगरानी तेज कर दी है।
4 राज्यों के 12 शहरों को निशाना बनाया
पाकिस्तान की ओर भारत के 4 राज्यों को 12 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इनमें जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, केरन, तंगधार, करनाह, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, अरनिया शामिल है। वहीं पंजाब के पठानकोट, राजस्थान के जैसलमेर, पोकरण और गुजरात के भुज पर हमले की कोशिश की गई है।
आईपीएल मैच रोका गया
पंजाब के पठानकोट में गुरुवार रात 8 बजे एयरबेस पर हमला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के साथ ब्लास्टिक मिसाइलें छोड़ी गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले के बाद पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इधर, एयरबेस पर अटैक की खबर आते ही हिमाचल के धर्मशाला में IPL मैच के दौरान स्टेडियम के इमरजेंसी गेट खोल दिए गए हैं। मैच रोक दिया गया। बाहर खड़े लोगों को वहां से हटा दिया गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: India took a big action after drone attacks, attacked Lahore
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm