FIR against Vijay Shah: मंत्री विजय शाह पर FIR के निर्देश, कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
FIR against Minister Vijay Shah: अगर मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की तो DGP पर कंटेम्प्ट आफ कोर्ट की कार्यवाही की जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि मंत्री विजय शाह …

Chakubaji In Raipur/ Image Credit: IBC24 File Photo
- FIR दर्ज नहीं की तो DGP पर कंटेम्प्ट आफ कोर्ट की कार्यवाही
- मंत्री विजय शाह का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला बयान
- कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
जबलपुर: FIR against Minister Vijay Shah, कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मध्यप्रदेश की हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन की बैंच ने इस मामले में संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने मंत्री विजय शाह पर FIR के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि मध्यप्रदेश के DGP आज ही मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज करें।
हाईकोर्ट ने कहा है कि भारत की एकता एवं अखंडता को खतरे में डालने का अपराध दर्ज करें। अगर मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की तो DGP पर कंटेम्प्ट आफ कोर्ट की कार्यवाही की जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि मंत्री विजय शाह का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला बयान है।
On the shameful statement of BJP minister Vijay Shah by referring to Colonel Sofia as Sister of Terrorists, The division bench of Jabalpur High Court has suo motu directed to register a case against Vijay Shah under serious criminal sections. Via : @sanjaygupta1304 pic.twitter.com/guS2ihv4hb
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) May 14, 2025
अपने बयान पर विजय शाह ने मांगी माफी
हालाकि विजय शाह ने इस मामले के बाद माफी मांगते हुए कहा था कि 'मैं सपने में भी कर्नल सोफिया बहन के बारे में गलत नहीं सोच सकता। न ही मैं सेना के अपमान की बात सोच सकता हूं। सोफिया बहन ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश की सेवा की और आतंकियों को जवाब दिया, मैं उन्हें सलाम करता हूं। मेरा पारिवारिक बैकग्राउंड भी सेना से जुड़ा है। मैंने उन बहनों के दर्द को ध्यान में रखकर बयान दिया था, जिनके सिंदूर आतंकियों ने उजाड़े। अगर जोश में मेरे मुंह से कुछ गलत निकल गया, तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'
मंत्री विजय शाह पर विपक्ष हमलावर
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे भारतीय सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आए। इसके बाद से विपक्ष हमलावर है। इससे पहले कांग्रेस भी हमला बोला है। कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh Minister Kunwar Vijay Shah made an objectionable remark against Colonel Sofiya Qureshi in a speech yesterday.
Clarifying his remark, he says, "...Do not see my speech in a different context. I want to tell people that my speech is not in that… pic.twitter.com/Hd7ienyKH8
— ANI (@ANI) May 13, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक जनसभा में भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित रूप से "आतंकवादियों की बहन" कहकर अभद्र टिप्पणी की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Instructions for FIR against Minister Vijay Shah, High Court takes cognizance of the case of indecent remarks on Colonel Sofia Qureshi
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm