Satna Love Affair News: प्रेमी ने मिलने होटल बुलाया, चार दिन तक बंद कमरे में युवती से मिटाई हवस, फिर अचानक हुआ ऐसा कांड, देखकर उड़ गए लोगों के होश

Satna Love Affair News: प्रेमी ने मिलने होटल बुलाया, चार दिन तक बंद कमरे में युवती से मिटाई हवस, फिर अचानक हुआ ऐसा कांड, देखकर उड़ गए लोगों के होश

Satna Love Affair News: प्रेमी ने मिलने होटल बुलाया, चार दिन तक बंद कमरे में युवती से मिटाई हवस, फिर अचानक हुआ ऐसा कांड, देखकर उड़ गए लोगों के होश

Satna love affair suicide attempt news/Image Source: IBC24


Reported By: Mridul Pandey,
Modified Date: March 6, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: March 6, 2026 1:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेमी की धमकी से मचा हड़कंप!
  • तंग युवती ने काटी हाथ की नस
  • आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा

सतना: Satna Love Affair News:  मध्य प्रदेश के सतना में प्रेमी की प्रताड़ना से आहत एक युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सतना में लव स्टोरी का दर्दनाक मोड़! (Satna love affair suicide attempt news)

Satna Love Affair News:  पुलिस के अनुसार घुरड़ांग निवासी 20 वर्षीय युवती की दोस्ती पिछले कई वर्षों से अमन तिवारी नाम के युवक से थी। युवक ने शादी का वादा कर युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसे मैहर बाईपास रोड स्थित एक होटल में ले जाकर चार दिनों तक वहीं रोके रखा। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को आरोपी युवक युवती को घुमाने के बहाने सतना रेलवे स्टेशन ले गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।

युवती ने काटी नस (Satna girlfriend suicide attempt case)

Satna Love Affair News:  प्रेमी की इस हरकत से आहत होकर युवती ने गुस्से में अपने बाएं हाथ की नस काट ली। यह देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं राहगीरों ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। इधर जब आरोपी अमन तिवारी को युवती के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली तो वह वहां पहुंचकर उसे धमकाने लगा। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता ने विरोध किया तो आरोपी उनसे भी उलझ गया।

घटना को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को कोलगांवा पुलिस स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।