Silver Rate Today: आज अचानक लुढ़के चांदी के दाम! 2.85 लाख से नीचे आया भाव, ग्राहकों के चेहरे खिले, जानिए अब आपके शहर में क्या है सिल्वर का नया रेट?

Silver Rate Today: आज शुक्रवार 6 मार्च को दिल्ली बुलियन मार्केट में चांदी का भाव मामूली गिरावट के साथ 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। आज की यह गिरावट हल्की है और सिल्वर की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।

Silver Rate Today: आज अचानक लुढ़के चांदी के दाम! 2.85 लाख से नीचे आया भाव, ग्राहकों के चेहरे खिले, जानिए अब आपके शहर में क्या है सिल्वर का नया रेट?

(Silver Rate Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 6, 2026 / 12:56 pm IST
Published Date: March 6, 2026 12:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में चांदी ₹2,84,900 प्रति किग्रा।
  • चेन्नई और हैदराबाद ₹2,94,900 प्रति किग्रा।
  • निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर।

नई दिल्ली: Silver Rate Today in India शुक्रवार 6 मार्च 2026 को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज यहां चांदी की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि गिरावट काफी हल्की रही और बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। निवेशक और व्यापारी इस मामूली गिरावट के बावजूद चांदी में रुचि बनाए हुए हैं।

शहरवार चांदी के भाव (Silver Price Today)

आज 6 मार्च को विभिन्न शहरों में चांदी का भाव इस प्रकार रहा। जहां देश की राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चांदी बिक रही थी।

प्रमुख शहरों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 1 किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,84,900
मुंबई 2,84,900
अहमदाबाद 2,84,900
चेन्नई 2,94,900
कोलकाता 2,84,900
हैदराबाद 2,94,900
जयपुर 2,84,900
भोपाल 2,84,900
लखनऊ 2,84,900
चंडीगढ़ 2,84,900

भू-राजनीतिक तनाव का असर (Impact of Geopolitical Tensions)

हाल के दिनों में अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस भू-राजनीतिक स्थिति का असर वैश्विक बाजारों पर भी देखा जा रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प जैसे सोना और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इनकी मांग में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में चांदी की कीमतें (मार्च 2026)

दिनांक 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलोग्राम (₹) बदलाव
मार्च 06, 2026 2,849 28,490 2,84,900 -100
मार्च 05, 2026 2,850 28,500 2,85,000 0
मार्च 04, 2026 2,850 28,500 2,85,000 -10,000
मार्च 03, 2026 2,950 29,500 2,95,000 -20,000
मार्च 02, 2026 3,150 31,500 3,15,000 20,000
मार्च 01, 2026 2,950 29,500 2,95,000 0
फ़रवरी 28, 2026 2,950 29,500 2,95,000 10,000
फ़रवरी 27, 2026 2,850 28,500 2,85,000 0
फ़रवरी 26, 2026 2,850 28,500 2,85,000 0
फ़रवरी 25, 2026 2,850 28,500 2,85,000 0

चांदी की कीमत आगे बढ़ेगी? (Silver Rise Further?)

विशेषज्ञ मानते हैं कि भू-राजनीतिक तनाव के कारण चांदी की कीमतों में भविष्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। हालांकि, फिलहाल गिरावट मामूली है, लेकिन बाजार की अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती मांग चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।