IRCTC New Website: रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! IRCTC की नई वेबसाइट की लॉन्चिंग टली, आखिर देरी की असली वजह क्या है और कब मिलेगी ये नई सुविधा?
IRCTC New Website: IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई को लॉन्च नहीं होगी। रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी गई है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट बाद में शुरू की जाएगी और जल्द ही इसकी नई लॉन्च तारीख की जानकारी साझा की जाएगी।
(IRCTC New Website/ Image Credit: AI-generated)
- 15 जुलाई को नई वेबसाइट लॉन्च नहीं होगी।
- लॉन्चिंग फिलहाल कुछ सप्ताह के लिए टली।
- अगस्त में लॉन्च होने की संभावना जताई गई।
नई दिल्ली: IRCTC New Website: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को IRCTC की नई वेबसाइट (IRCTC New Website) का बेसब्री से इंतजार था। पहले इसे आज यानी 15 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाना था लेकिन अब यह तय तारीख पर शुरू नहीं होगी। ताजा जानकारी के अनुसार वेबसाइट की लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी गई है। इससे उन यात्रियों को निराशा हुई है जो नई और बेहतर ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का इंतजार कर रहे थे। रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वेबसाइट को लॉन्च करने में अभी कुछ और समय लगेगा। हालांकि, इसे रद्द नही किया गया है बल्कि लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ाई गई है। अधिकारियों की ओर से अभी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
अब कब तक हो सकती है लॉन्च?
जानकारी के अनुसार नई IRCTC वेबसाइट (IRCTC New Website) को शुरू होने में लगभग तीन से चार सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इसे अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल रेलवे या IRCTC की ओर से किसी निश्चित तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। नई तारीख जारी होने के बाद ही वेबसाइट सभी के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
नई वेबसाइट में मिलेंगे कई नए फीचर्स
IRCTC की नई वेबसाइट (IRCTC New Website) को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाना और ज्यादा ट्रैफिक के दौरान भी वेबसाइट को बेहतर तरीके से चलाना है। नई वेबसाइट में मल्टीलिंगुअल सपोर्ट, सीट चुनने का बेहतर विकल्प, किराया कैलेंडर और दिव्यांगजन, मरीजों तथा छात्रों के लिए बेहतर एक्सेसिबिलिटी जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को टिकट बुक करते समय पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी।
पीक सीजन में भी आसान होगी टिकट बुकिंग
नई वेबसाइट के आने के बाद त्योहारों और छुट्टियों के दौरान होने वाली भारी भीड़ में भी टिकट बुकिंग आसान होने की संभावना है। मौजूदा वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण कई बार यात्रियों को धीमी स्पीड या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपडेटेड वेबसाइट का मकसद इन समस्याओं को कम करना और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बेहतर ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Train Ticket Booking New Rules: आज से रेलवे का नया नियम लागू! अब बिना फोटो ID के नहीं मिलेगा जनरल टिकट, सफर से पहले जरूर जान लें ये बड़ा बदलाव
- IPS Transfer and Posting News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले गए बड़े अधिकारी, आदेश में देखें किसकी कहां हुई तैनाती
- Khajuraho Airport Rank First: इस घरेलू हवाई अड्डे ने छोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को भी पीछे.. इस सर्वे में हासिल किया पूरे देश में पहला स्थान, AAI ने दी जानकारी

Facebook


