Train Ticket Booking New Rules: आज से रेलवे का नया नियम लागू! अब बिना फोटो ID के नहीं मिलेगा जनरल टिकट, सफर से पहले जरूर जान लें ये बड़ा बदलाव
Train Ticket Booking New Rules: आज से RailOne ऐप से जनरल ट्रेन टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब टिकट बनाते समय फोटो ID देना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान यात्री को अपना असली पहचान पत्र साथ मं रखना होगा। टिकट का लाइव स्टेटस ऐप में दिखाना होगा, स्क्रीनशॉट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
(Train Ticket Booking New Rules/ Image Credit: AI-generated)
- RailOne ऐप से जनरल टिकट पर Photo ID जरूरी।
- नया नियम 15 जुलाई से लागू हुआ।
- स्क्रीनशॉट टिकट मान्य नहीं होगा।
नई दिल्ली: Train Ticket Booking New Rules: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब मोबाइल ऐप से जनरल ट्रेन टिकट बुक (Train Ticket Booking New Rules) करने के नियमों में बदलाव किया गया है। 15 जुलाई से RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करते समय यात्रियों को फोटो पहचान पत्र की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम सिर्फ RailOne ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट पर लागू होगा। स्टेशन के टिकट काउंटर से खरीदे जाने वाले टिकट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दरअसल, नए नियम के तहत टिकट बुक करते समय यात्री को वैध फोटो ID की जानकारी देनी होगी। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र शामिल हो सकता है। यात्रा के दौरान यात्री को वही असली पहचान पत्र अपने साथ रखना होगा। जिसकी जानकारी टिकट बनाते समय दी गई थी। टिकट जांच के समय टीटीई टिकट के साथ पहचान पत्र भी चेक कर सकते हैं।
टिकट का स्क्रीनशॉट लेकर नहीं कर पाएंगे यात्रा
रेलवे ने डिजिटल टिकट की जांच को लेकर भी नियम स्पष्ट कर दिए हैं। अब सिर्फ टिकट का स्क्रीनशॉट, फोटो या WhatsApp पर भेजी गई कॉपी दिखाकर यात्रा नहीं की जा सकेगी। यात्रियों को RailOne ऐप में अपना टिकट लाइव दिखाना होगा। अगर कोई यात्री केवल स्क्रीनशॉट या फोटो दिखाता है तो उसे वैध टिकट नहीं माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में रेलवे के नियमों के अनुसार जुर्माना या अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने का तरीका
RailOne ऐप से टिकट बुक (Train Ticket Booking New Rules) करने के लिए सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद General Ticket या Book Ticket विकल्प चुनें। यात्रा शुरू होने वाले स्टेशन और गंतव्य स्टेशन की जानकारी भरें। इसके बाद यात्री की डिटेल दर्ज करें और अपनी फोटो ID का प्रकार व नंबर डालें। टिकट का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। भुगतान सफल होने के बाद टिकट ऐप में दिखाई देगा।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
नए नियम का उद्देश्य जनरल टिकट व्यवस्था (Train Ticket Booking New Rules) को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय सही पहचान पत्र की जानकारी देनी होगी और सफर के दौरान वही ID साथ रखनी होगी। ध्यान रखें कि यह बदलाव केवल RailOne ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट पर लागू है। अगर आप रेलवे काउंटर से टिकट लेते हैं तो पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Indian Navy Recruitment 2026: इंडियन नेवी ने खोला नौकरी का पिटारा! 275 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका
- CG Assembly Monsoon Session Live: सदन में गूंजा नकटी गांव का मामला, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल तो अजय चंद्राकर ने जताई कड़ी आपत्ति…देखें लाइव
- Thana Incharge Transfer and Posting List: एक साथ हटाए गये इतने थाना प्रभारी.. तेजतर्रार दिनेश सिंह को भेजा क्राइम ब्रांच, इन थानों में बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

Facebook


